rajesh kashyap

कंडाघाट बीडीसी  में भाजपा का अध्यक्ष और कांग्रेस को उपाध्यक्ष  पद से करना पड़ा संतोष 

कंडाघाट बीडीसी  में भाजपा का अध्यक्ष और कांग्रेस को उपाध्यक्ष  पद से करना पड़ा संतोष
कंडाघाट में  आज  की बीडीसी  अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाना था | जिसमे कांग्रेस शुरुआत में 15 सदस्यों में से 8 सदस्यों के साथ बीडीओ कार्यालय में पहुंची और पूरी आश्वस्त थी कि अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का सदस्य ही काबिज होगा | भाजपा के नेता भी मान चुके थे कि कांग्रेस की ही बीडीसी बनेगी लेकिन बाद में  ऐसी बाजी पलटी कांग्रेस को झटका लगा क्योंकि  परिणाम आने के बाद पता चला कि भाजपा ने बीडीसी  कंडाघाट पर कब्जा कर लिया है | जिसमे  भाजपा समर्थित विजय ठाकुर को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया और आज़ाद उम्मीदवार हेमा देवी को उप प्रधान निर्वाचित किया गया | जिस पर भाजपा खेमे में ख़ुशी की लहर देखी गई और भाजपा नेता ने ख़ुशी जाहिर करते हुए इस जीत को प्रदेश सरकार की जीत बताया | बाइट
निर्वाचन के बाद एक ओर टविस्ट आया जिसने भाजपा को हिला दिया क्योंकि आज़ाद उम्मीदवार हेमा देवी जीत के बाद कांग्रेस के विधायक धनीराम शांडिल के पास आशीर्वाद लेने पहुंच गई और यह कहा कि वह कांग्रेस के विधायक जो ईमानदार छवि के है वह उनके साथ मिल कर चलेंगी |

 

कंडाघाट बीडीसी  में भाजपा का अध्यक्ष और कांग्रेस को उपाध्यक्ष  पद से करना पड़ा संतोष