मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में भारतीय जनता पार्टी के लिए भाई दूज के त्योहार साथ एक बड़ी राहत की खबर सामने आई

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में भारतीय जनता पार्टी के लिए भाई दूज के त्योहार साथ एक बड़ी राहत की खबर सामने आई

प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र रजत ठाकुर और बेटी वंदना गुलेरिया के बीच चलता रहे राजनीतिक विवाद को सुलझा लिया गया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बजाय उनके बेटे रजत ठाकुर को विधानसभा चुनावों में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में पदाधिकारी के तौर पर कार्य कर रही वंदना गुलेरिया को टिकट नहीं मिलने के कारण नेतृत्व से नाराज चल रही थी। वहीं इसी बीच वंदना गुलेरिया द्वारा कांग्रेस के नेताओं से मिलने की भी खबर सामने आई थी। इसके बीच भाई और बहन द्वारा भाई दूज के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के चोलथरा में एक चुनावी जनसभा के दौरान कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर और वंदना गुलेरिया ने एक साथ मंच साझा कर सभी राजनीतिक अटकलों को विराम लगा दिया है। इसे कहीं ना कहीं रजत ठाकुर को विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ी मजबूती प्रदान हुई है। वर्तमान में वंदना गुलेरिया जिला परिषद ग्रेओह वार्ड से जिला परिषद सदस्य भी हैं। जानकारी देते हुए धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर ने कहा कि तीनों ने मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करके फिर से भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह मतदाताओं से किया गया है।