In the first meeting of the Municipal Corporation, the development of the city will be closely combined: Rajiv Kauda

नगर निगम की पहली बैठक में शहर के विकास की मिल कर रखेंगे नीवं : राजीव कौड़ा

नगर निगम सोलन में कल पार्षदों की पहली बैठक आयोजित की जाएगी| इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे यह जानकारी, नगर निगम सोलन के डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा ने मीडिया को दी |  राजीव कौड़ा ने बताया कि   शहर में विकास किस तरह से किया जाए ,उसकी क्या रूप रेखा होगी इस  पर कितना खर्चा होगा |  बजट की क्या स्थिति है, इसको लेकर  विस्तृत चर्चा की जाएगी | इस चर्चा में सभी चुने हुए पार्षद अपनी अपनी राय  रखेंगे और शहर का चहुँ मुखी विकास  हो इसके लिए पुख्ता रणनीति तैयार की जाएगी | उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों का लक्ष्यनगर निगम  सोलन को आदर्श बनाना है जिसको लेकर कल सभी पार्षद कवायद करेंगे और आदर्श नगर निगम की नीवं रखेंगे | 

डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम सोलन में कल पहली बैठक का आयोजन होने जा रहा है | जिसमे नगर निगम के बजट को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी | शहर का विकास कैसे होगा  इसको लेकर  चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श  होगा | सभी पार्षद अपने अपने अमूल्य सुझाव प्रस्तुत करेंगे जिनके आधार पर सोलन के विकास की नीवं रखी जाएगी |  अगली बैठक में बजट को पास किया जाएगा | उन्होंने कहा कि शहर में चल रही पार्किंग कैसे चलगी  क्या उन्हें निजी हाथों में सौंपा जाएगा या नहीं इसको लेकर भी चर्चा की जाएगी | इसके अलावा कई कर्मचारियों को पेंशन लगनी थी लेकिन यह कार्य बैठक की वजह से लंबित चल रहा था तो इस पर भी कल निर्णय लिया जाएगा