In the meeting of the Zilla Parishad, the members created a ruckus for increasing the price of cartons and not giving compensation to the gardeners, Congress members sat on a dharna in the middle of the house.

जिला परिषद की बैठक में सदस्यों ने कार्टन के दाम बढ़ाने और बागवानों को मुआवजा न देने पर सदस्यों ने किया हांगमा ,सदन के बीच ही धरने पर बैठ गए कांग्रेस के सदस्य

कार्टन के दाम बढ़ाने और किसान बागवानों को मुआवजा ना मिलने पर मंगलवार को जिला परिषद की मासिक बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने जमकर हंगामा किया । बैठक शुरू होते ही कांग्रेस के जिला परिषद के सदस्य सदन के बीच में आकर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।काफी देर तक सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और उसके बाद बैठक की कार्यवाही से वाकआउट कर बाहर निकल गए .

जिला परिषद के तहत बनाई गई उद्योग व बागवानी कमेटी के अध्यक्ष कौशल मुंगटा ने कहा कि सरकार बागवानों की अनदेखी करती रही है । पहले जहा बेमौसमी ओलावृष्टि और बर्फबारी से नुकसान हुआ था जिसका अभी मुआवजा तक नही मिला वही अब सेब सीजन शुरू होते ही सरकार ने बागवानों को राहत देने के बजाय उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है । कार्टन के दामो में 25 रुपए तक बढ़ोतरी कर दी है जिससे बागवानों पर इसका अतिरिक्त बोझ पढ़ने वाला है । इसको लेकर कई बार जिला उपायुक्त ओर सरकार के ध्यान में ये मामला लाया गया लेकिन सरकार इसको लेकर गंभीर नही है। 

उन्होंने कहा कि बागवानी का प्रदेश की आर्थिकी में बहुत बड़ा योगदान है ऐसे में सरकार का बागवानों को अनदेखा करने का रवैया किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि कार्टन के दाम कम करने और मुआवजा न देने पर वे कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे । वही अन्य सदस्यों ने भी सरकार से कार्टन के दाम कम करने और बागवानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की।