सोलन में पार्किंग की सुविधा के नाम पर शहर वासियों से हो रही लूट , सोलन नगर निगम बेखबर 

सोलन में पार्किंग की सुविधा के नाम पर शहर वासियों से हो रही लूट , सोलन नगर निगम बेखबर
सोलन   नगर निगम द्वारा  शहर में विभिन्न पार्किंग ठेकेदारों  के माध्यम से चलाई जा रही है। लेकिन नगर निगम ने ठेकेदारों को पार्किंग दे कर अपनी आँखे मूँद ली है।  नगर निगम द्वारा जो  रेट फिक्स किए गए है वह किसी भी पार्किंग  स्थल पर नज़र नहीं आ रहे हैं। शहर में पार्किंग स्थल अधिक उपलब्ध न होने के कारण  मजबूरी में लोग पार्किगं में अपने वाहन खड़े करते है तो ठेकेदार उनसे  मनमाने रेट वसूल रहे है। पार्किंग   सुविधा के नाम पर शहरवासियों से  सरेआम लूट चल रही है और नगर निगम के अधिकारी शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है।
जब इस बारे में नगर निगम मेयर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें भी पार्किग स्थलों से शिकायत मिल रही थी। उन्हें शहर वासियों ने अवगत करवाया था कि ठेकेदार मनमाने रेट वसूल रहे है। जिसके चलते   उनके द्वारा भी  सभी ठेकेदारों को बुलाया गया था।  उन्हें  सभी पार्किंग स्थलों पर रेट लिस्ट लगाने के सख्त निर्देश दिए गए थे।  उन्हें उम्मीद है कि सभी ठेकेदारों ने रेट लिस्ट लगा दी होगी।  बाइट मेयर
वास्तविकता यह है कि ठेकेदारों  द्वारा अभी किसी भी स्थल पर रेट लिस्ट लगाई नहीं गई है। जिसके चलते अभी भी ठेकेदारों की मनमानी जारी है। वहीँ नगर निगम के अधिकारी औपचारिकताएं निभा कर इतिश्री कर रहे है।