IND vs NZ 3rd ODI Live: 220 रन का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड का स्कोर 30 रन के पार, एलेन-कॉन्वे क्रीज पर

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: India vs New Zealand ODI Match Scorecard News Updates in Hindi

खास बातें

Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd ODI: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच क्राइस्टचर्च के मैदान पर है। इस सीरीज में भारतीय टीम 1-0 के अंतर से पीछे चल रही है और तीसरा मैच जीतकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा है।

लाइव अपडेट

11:47 AM, 30-NOV-2022

IND vs NZ 3rd ODI Live: न्यूजीलैंड की धीमी शुरुआत

220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने धीमी शुरुआत की है। फिन एलेन और डेवोन कॉन्वे संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और बड़ी साझेदारी करने की कोशिश कर रहे हैं। पांच ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन है।

11:31 AM, 30-NOV-2022

IND vs NZ 3rd ODI Live: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

भारत के 219 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। फिन एलेन और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के दो रन है।

11:06 AM, 30-NOV-2022

IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा है। वाशिंगटन सुंदर के रूप में भारत का आखिरी विकेट गिरा। टिम साउदी ने उन्हें टॉम लाथम के हाथों कैच आउट कराया। दूसरे छोर पर उमरान मलिक नाबाद रहे।

इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। धवन और गिल की जोड़ी ने धीमी शुरुआत की, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए। गिल 22 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 39 रन था। इसके बाद भारतीय टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान धवन 28, ऋषभ पंत 10 और सूर्यकुमार यादव छह रन बनाकर आउट हुए।

इस बीच श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभाला और 59 गेंद में 49 रन बनाए। अंत में वाशिंगटन सुंदर ने 64 गेंद में 51 रन की पार खेल भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। दीपक हुड्डा और दीपक चाहर ने 12-12 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने और डेरिल मिशेल ने तीन-तीन विकेट लिए। लॉकी फर्ग्यूसन और मिशेल सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।

11:04 AM, 30-NOV-2022

IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत का नौवां विकेट गिरा

231 रन के स्कोर पर भारत का नौवां विकेट गिरा है। अर्शदीप सिंह नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। डेरिल मिशेल ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया।

11:00 AM, 30-NOV-2022

IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत का आठवां विकेट गिरा

201 रन के स्कोर पर भारत का आठवां विकेट गिरा है। चहल आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिशेल सैंटनर ने उन्हें टिम साउदी के हाथों कैच आउट कराया।

10:49 AM, 30-NOV-2022

IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत का स्कोर 200 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। वाशिंगटर सुंदर के साथ चहल क्रीज पर हैं। दोनों भारत का स्कोर 200 के पार ले जा चुके हैं और अब 250 के करीब पहुंचने की कोशिश करेंगे।

10:22 AM, 30-NOV-2022

IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत का स्कोर 180 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 180 रन के पार जा चुका है। वाशिंगटन सुंदर और युजवेन्द्र चहल क्रीज पर हैं। सुंदर एक छोर संभालकर खेल रहे हैं। वहीं, चहल उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच 14 रन की साझेदारी हो गई है। यह जोड़ी भारत का स्कोर 200 के पार ले जाने की कोशिश करेगी।

10:04 AM, 30-NOV-2022

IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत का सातवां विकेट गिरा

170 रन के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। दीपक चाहर नौ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। डेरिल मिशेल ने उन्हें टिम साउदी के हाथों कैच कराया। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 171 रन है।

10:01 AM, 30-NOV-2022

IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत का स्कोर 160 रन के पार

छह विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 160 रन के पार जा चुका है। दीपक चाहर और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। दोनों भारतीय पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अब भारत के लिए पूरे 50 ओवर खेलना भी मुश्किल हो सकता है।

09:59 AM, 30-NOV-2022

IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत का छठा विकेट गिरा

149 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा है। दीपक हुड्डा 25 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टिम साउदी ने उन्हें टॉम लाथम के हाथों कैच आउट कराया। अब भारत के पुछल्ले बल्लेबाज शुरू हो चुके हैं। सुंदर के साथ दीपक चाहर क्रीज पर हैं।

09:30 AM, 30-NOV-2022

IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत का स्कोर 140 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर भारतीय टीम का स्कोर 140 रन के पार जा चुका है। वाशिंगटन सुंदर और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं। दोनों साझेदारी कर भारतीय पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 142 रन है।

09:13 AM, 30-NOV-2022

IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी

212 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और अब टीम इंडिया मुश्किल में दिख रही है। भारत का पांचवां विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा। उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने 59 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 49 रन बनाए। अब दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 126 रन है।

09:04 AM, 30-NOV-2022

IND vs NZ 3rd ODI Live: सूर्यकुमार यादव छह रन बनाकर आउट

110 रन के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव 10 गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एडम मिल्ने ने उन्हें टिम साउदी के हाथों कैच कराया। इस मैच में यह मिल्ने की तीसरी सफलता है। 25 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने चार विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं।

09:02 AM, 30-NOV-2022

IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 110 रन है।

08:59 AM, 30-NOV-2022

IND vs NZ 3rd ODI Live: फिर फेल हुए ऋषभ पंत

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस मैच में भी फेल रहे हैं। उन्होंने 16 गेंद में 10 रन बनाए। उनकी इस पारी में दो चौके शामिल थे। डेरिल मिशेल ने उन्हें ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 87 रन है।