India vs New Zealand 1st odi 2023: पाकिस्तान को हराकर भारत आई न्यूजीलैंड टीम के हौसले सातवें आसामान पर हैं तो रोहित शर्मा की सेना भी कम फॉर्म में नहीं है। उसने श्रीलंका को एकतरफा 3-0 से मात दी थी। दोनों के बीच पहला वनडे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा।

फॉर्म अच्छी पर रोहित को शतक का इंतजार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 2019 में आखिरी वनडे शतक जड़ा था। फॉर्म अच्छी है, लेकिन 3 अंकों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। आज न केवल वह शानदार शुरुआत करना चाहेंगे, बल्कि अंत भी भला चाहेंगे। वनडे वर्ल्ड के लिहाज से उनका शतक बेहद जरूरी है।
विराट कोहली का बल्ला उगल रहा आग

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछली 4 पारियों में 3 शतक जड़ चुके हैं। अब कोहली न केवल चौके, बल्कि उसी अंदाज में छक्के भी उड़ाते दिख रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वह अपने बल्ले से कोहराम मचाएंगे।
ईशान किशन का डबल धमाल!

विकेटकीपर ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ते हुए बांग्लादेश में तूफान ला दिया था। श्रीलंका के खिलाफ मौका नहीं मिला, लेकिन अब उन्हें दस्ताने के साथ ही फिनिशर का रोल मिलने की उम्मीद है। वह फिर कोहराम मचाना चाहेंगे।
कुलदीप अपनी फिरकी पर नचाएंगे!

टेस्ट के बाद वनडे में वापसी करते हुए धमाल मचाने वाले चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव गजब फॉर्म में हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ चहल की जगह खेलते हुए दो मैचों में 5 विकेट झटके थे। अब उम्मीद है कि पहले वनडे में उन्हें मौका मिलेगा।
मोहम्मद सिराज का दिखेगा तूफान

मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी वॉबल सीम डिलवरी से धमाल मचाया था और 3 मैचों में 9 विकेट झटके थे। अब यह मुकाबला उनके घरेलू मैदान पर हो रहा है तो सिराज अपनी तूफानी गेंदों से मेहमानों की परीक्षा लेंगे।