जब से रीतो रीबा को ‘इंडियन आइडल 13’ से निकाला गया है, लोगों में शो के प्रति बहुत गुस्सा है और अब वो इसके बायकॉट की मांग कर रहे हैं। इसी बीच नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग ने रीतो का सपोर्ट किया है और एक मीम के जरिए रिएक्ट किया।

कभी ‘इंडियन आइडल’ जैसे सिंगिंग रिएलिटी शो की पहचान देश-दुनिया के कोने में बसे गुमनाम आर्टिस्टों को एक प्लेटफॉर्म देने की थी। उन्हें आगे बढ़ने में मदद करने की थी। इस शो की पहचान ऐसे सच्चे कलाकर खोजने की थी जो म्यूजिक इंडस्ट्री को नए आयाम दें। लेकिन पिछले कुछ सीजन में सच्चे टैलेंट की खोज कम, विवाद होते ज्यादा नजर आ रहे हैं। जिस तरह ‘इंडियन आइडल 12’ पर स्क्रिप्टेड होने और कंटेस्टेंट्स की झूठी तारीफ करने का दबाव जैसे आरोप लगे, वहीं अब 13वां सीजन भी विवादों में है। ‘इंडियन आइडल 13’ पर विवाद कंटेस्टेंट रीतो रीबा की वजह से हो रहा है।
अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले सिंगर-कंपोजर रीतो रीबा हाल ही ‘इंडियन आइडल 13’ में ऑडिशन देने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी आवाज से लोगों का भी दिल जीत लिया था। लेकिन जजों ने उन्हें शो से निकाल दिया। इसके बाद से सोशव मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है और वो ‘इंडियन आइडल 13’ पर स्क्रिप्टेड होने का आरोप लगा रहे हैं।
टॉप-14 से बाहर किए गए रीतो रीबा
लोग अब Indian Idol 13 की जमकर आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इस शो में अब कंटेस्टेंट्स को टैलेंट के आधार पर नहीं बल्कि इस आधार पर चुना जाता है कि कौन कितनी टीआरपी लाता है। Rito Riba ने ‘इंडियन आइडल 13’ के ऑडिशन राउंड में खुद का कंपोज किया गाना गाया था। पूरा देश उनकी आवाज और कंपोजिशन का फैन हो गया। पर न जाने क्यों Neha Kakkar, Vishal Dadlani और Himesh Reshammiya जैसे जजों को रीतो रीबा का गाना पसंद नहीं आया और उन्हें रिजेक्ट कर दिया।