Information given about the usefulness of self help group to women in Nauni

नौणी मे महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप की उपयोगिता के बारे मे दी गई जानकारी

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के उद्देश्य से जिला सोलन की निर्मल ग्राम पंचायत नौणी मझगांव मे एक जागरूकता शिविर  का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत  विकास खंड सोलन की और से आयोजित शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वंय सहायता समूह के बारे मे जानकारी देना था। शिविर के दौरान मौजूद महिलाओं को विकास खंड सोलन की और से आए अधिकारियों ने जहां स्ंवय सहायता समुह बनाने के लाभों के बारे मे जानकारियां प्रदान की वहीं महिलाओं को यह भी बताया गया कि किस तरह से महिलाएं स्वयं सहायता समूह बना कर छोटे छोटे उद्योग स्थापित कर सकती है और स्वयं सहायता समूह बना कर किस तरह से लघु उद्योग को चलाने का प्रशिक्षण ग्रहण कर अपने उद्योग स्थापित कर अपने आप को आत्मनिर्भर बना सकती है । आपको बता दें कि इस दौरान मौजूद महिलाओं को नौणी पंचायत मे अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाने व समूह बना कर सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान मौजूद महिलाओं मे भी स्वयं सहायता समूह बनाने व आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर होने का उत्साह नजर आया।

 

वहीं महिला ग्राम विकास संयोजन ममता भारद्वाज ने बताया कि विकास खंड सोलन की ओर से आज नौणी पंचायत मे महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाने के लिए प्रेरित किया गया ताकि महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाने के बाद स्वरोजगार की ओर अग्रसर किया जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त् बनाया जा सके

 

वहीं निर्मल ग्राम पंचायत नौणी मझगांव के प्रधान मदन हिमाचली ने बताया कि विकास खंड सोलन की और से आए अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य यहां की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व सशक्त बनने के प्रति जागरूक करना था। वहीं उन्होंने बताया कि इस दौरान महिलाओं को बताया गया कि किस तरह से वे स्वयं सहायता समूह बना कर अपनी आय को बढा सकती हैं और आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकती हैं