कर्मचारियों की मदद करने की मंशा : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि उनकी सरकार कर्मचारियों की हितैषी रही है और कर्मचारियों के लिए हमेशा से उसने सकारात्मक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के जो भी पेचिदा मामले थे उनको सरकार ने हल करने की कोशिश की है और लाखों कर्मचारियों को लाभान्वित किया गया है।

कर्मचारियों को वर्ष 2016 से बकाया एरियर को लेकर सीएम ने कहा कि एक हजार करोड़ रूपए की राशि घोषित की गई है। वो राशि किस तरह से आबंटित की जाएगी इसके लिए वित्त महकमे को निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों को सरकार ने सकारात्मक रूप से करोड़ों रूपए के वित्तीय लाभ प्रदान किए हैं। उनकी मदद की गई है और उनसे भी मदद की ही उम्मीद सरकार रखती है।