iPhone 12 और iPhone 13 की मची लूट! मिल रहा है 40 हजार का तगड़ा डिस्काउंट

Apple के Online Store पर iPhone 12 की कीमत 65,900 रुपए है। HDFC Bank Card Offer के बाद आप इसे महज 59,900 रुपए में खरीद सकते हैं।

iPhone 13

नई दिल्ली। Apple iPhone पर भारी डिस्काउंट चल रहा है। स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन को ध्यान में रखते हुए Apple ने HDFC Bank के साथ पार्टनरशिप की है। HDFC Bank Credit Card से पेमेंट करने पर आपको 6 हजार रुपए का कैशबैक मिलेगा। प्रोडक्ट की कीमत 54,900 रुपए है। iPhone 12 और iPhone 13 दोनों पर ही ये डिस्काउंट मिल रहा है।
Apple के Online Store पर iPhone 12 की कीमत 65,900 रुपए है। HDFC Bank Card Offer के बाद आप इसे महज 59,900 रुपए में खरीद सकते हैं। Amazon से भी iPhone 12 को 60,900 रुपए का खरीदा जा सकता है। अगर आपके पास HDFC Bank Card तो आप इसे भी इतनी ही कीमत में खरीद सकते हैं।

Apple के Online Store से फोन खरीदने पर 2,200 से 46,700 रुपए तक का भी डिस्काउंट मिल सकता है, लेकिन इतना डिस्काउंट हासिल करने के लिए आपको Exchange Offer हासिल करना होगा। Exchange Offer के लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए। अगर पुराने फोन की कंडीशन ठीक नहीं है तो आपको डिस्काउंट भी नहीं मिलने वाला है। इसके अलावा Amazon Exchange Offer में 12,950 रुपए का डिस्काउंट भी मिल रहा है। दोनों ही वेबसाइट चेक करने के बाद iPhone 12 पर Exchange Offer देखा जा सकता है।

ऐसे ही, iPhone 13 HDFC Bank Card के साथ महज 73,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। यहां डिवाइस ओरिजनल प्राइस 79,900 रुपए के साथ लिस्टेड है और आप HDFC Bank Card से 6 हजार रुपए का डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं। ऊपर बताया गया Exchange Offer इस फोन पर भी लागू होता है। Amazon पर मिल रहे डिस्काउंट के बाद iPhone 13 को 71,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। यानी अब एक ऐसा डिस्काउंट मिल रहा है जिसके लिए आपको क्रेडिट कार्ड की भी कोई जरूरत नहीं है।