iPhone Factory Worker Protest in China: आईफोन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री में बवाल मचा हुआ है। कर्मचारी कोरोना के कारण सख्त लॉकडाउन और सैलरी नहीं मिलने की वजह से गुस्से में थे। कर्मचारियों ने Apple के प्रमुख सप्लायर कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) पर भी कोरोना को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।
नई दिल्ली: देश में मोबाइल फोन खरीदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोग अब 5जी मोबाइल फोन ज्यादा खरीद रहे हैं। स्मार्टफोन खरीदने वालों में भी आईफोन खरीदने की चाहत सभी की होती है। इसी आईफोन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री (iPhone Factory) में बवाल मचा हुआ है। ये फैक्ट्री चीन के झोंगझोउ (Zhengzhou) शहर में स्थित है। बीते बुधवार यानी 23 नवंबर 2022 को कर्मचारी फैक्ट्री (iPhone Factory) से बाहर भागने लगे थे। इस दौरान आईफोन फैक्ट्री में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, कर्मचारी कोरोना के कारण सख्त लॉकडाउन और सैलरी नहीं मिलने की वजह से गुस्से में थे। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने Apple के प्रमुख सप्लायर कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) पर भी कोरोना को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।
