IPL 2023: 3 गेंद डिफेंड किए 7 रन… संदीप शर्मा के सामने यूं फेल हुए धोनी और जडेजा, ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच

Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals: संदीप शर्मा ने आखिरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को जीत दिला दी। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाज को रोक दिया। चेन्नई को आखिरी तीन गेंद पर सिर्फ 7 रनों की ही जरूरत थी। लेकिन उसे 3 रन से हार मिली।

चेन्नई: सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल 2023 के 17वें मुकाबले में तीन रन से हराया। रॉयल्स के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थे। क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी 12 गेंद पर 18 और रविंद्र जडेजा 14 गेंद पर 24 रन बनाकर टिके थे। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने गेंद अनुभवी संदीप शर्मा को थमाई। संदीप ने टीम को तीन रनों से जीत दिला दी। आइए जानते हैं कि आखिरी ओवर का रोमांच कैसा रहा?
पहली गेंद: महेंद्र सिंह धोनी की रडार से दूर रखने की कोशिश में संदीप शर्मा ने ऑफ स्टंप के बार वाइड डाल दी।

पहली गेंद: इस बार संदीप ने लेग स्टंप के बाहर डाली। इस बार भी भी अंपायर ने इसे वाइड करार दिया।

पहली गेंद: यह ओवर की पहली लीगल बॉल थी। संदीप शर्मा ने सटीक यॉर्कर डाली और धोनी इसे गेंदबाज के हाथ में ही खेल गए। इसपर कोई रन नहीं बना।

दूसरी गेंद: संदीप शर्मा से यहां गलती हुई। उन्होंने धोनी के पैड पर फुल टॉस फेंकी। इसे धोनी ने छक्के के लिए लेग साइड में भेज दिया।

तीसरे गेंद: इस बार भी संदीप शर्मा ने यॉर्कर डाने की कोशिश में फुल टॉस डाल दिया। धोनी तैयार थे और उन्होंने डीप मिड विकेट पर छक्का मारा।

अब आखिरी तीन गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए 7 रनों की जरूर थी। संदीप ने अब धोनी को राउंड द विकेट बॉल डालने का फैसला किया।

चौथी गेंद: संदीप शर्मा ने इस बार गेंद आगे डाली। धोनी को हाथ खोलने के लिए रूम नहीं मिला और वह लेग साइड में खेलकर एक ही रन ले पाए।

पांचवीं गेंद: जडेजा को संदीप ने ऑफ स्टंप से बाहर गेंद फेंकी। वह इसे टाइम नहीं कर पाए और एक रन ही ले सके।

छठी गेंद: चेन्नई को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। संदीप शर्मा ने राउंड द विकेट से सटीक यॉर्कर मार दिया। वह इसपर एक ही रन ले सके। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 3 रन से मैच जीत लिया।