IPL 2023 Purse Remaining: धोनी-विराट सहित 163 प्लेयर रिटेन, 85 रिलीज, SRH करेगा ऑक्शन में बड़ा खेल, जानें किसके पास बचा है कितना पैसा!

IPL 2023 News: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। टूर्नामेंट के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से ठीक पहले टीमों ने रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है। आंकड़ों के लिहाज से सबसे अधिक पर्स सनराइजर्स हैदराबाद के पास है, जो इस बार बड़ा दांव खेलेगी।

IPL9

नई दिल्ली: आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले सीजन से ही टीम की कप्तानी संभाल रहे दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को अगले सीजन के लिए भी कप्तान बरकरार रखा है। फ्रेंचाइजी ने रविंद्र जडेजा को भी बरकरार रखा है जो पिछले सीजन कप्तानी से हटाने के बाद विवादास्पद तरीके से टूर्नामेंट के बीच से ही हट गए थे। हालांकि ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के साथ अपना 11 साल से चला आ रहा संबंध चेन्नई ने अब समाप्त कर लिया।

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद ने भी लीग की मिनी नीलामी से पहले स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन को रिलीज कर दिया। कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाली नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने का आखिरी दिन मंगलवार था। जिन बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है उसमें एक बड़ा नाम मयंक अग्रवाल भी हैं जो पिछले सीजन पंजाब किंग्स के कप्तान थे। इसके अलावा सनराइजर्स ने वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन को भी रिलीज कर दिया है।

फैसले से चौंकाया
चेन्नई ने ब्रावो के अलावा इंग्लैंड के डेथ ओवरों के विशेषज्ञ क्रिस जॉर्डन को भी टीम में नहीं रखा है, जो कि हैरानी भरा फैसला लग रहा है। टीम के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा, ‘जहां तक खिलाड़ियों को बनाए रखने और उन्हें बाहर करने का सवाल है तो यह कड़ा फैसला था क्योंकि चेन्नई अपने खिलाड़ियों के प्रति काफी लगाव रखता है। खिलाड़ियों को रिलीज करना हमारे लिए काफी मुश्किल फैसला था।’ कासी ने इसके साथ ही कहा कि जहां तक कप्तानी का सवाल है तो उनके करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की अगुवाई करेंगे। हर कोई जानता है कि थलाइवा (धोनी) टीम की अगुआई करेंगे तथा वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।’

किस टीम ने कितने किए रिलीज, नीलामी में कितने पैसे होंगे हाथ में

टीम रिलीज खिलाड़ी बचा हुआ पर्स (करोड़ों में)
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR IPL 2023 Purse) 16 7.05
मुंबई इंडियंस (MI IPL 2023 Purse) 13 20.55
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH IPL 2023 Purse) 12 42.25
राजस्थान रॉयल्स (RR IPL 2023 Purse) 9 13.2
पंजाब किंग्स (PBKS IPL 2023 Purse) 9 32.2
चेन्नई सुपरकिंग्स CSK IPL 2023 Purse) 8 20.45
लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG IPL 2023 Purse) 7 32.2
गुजरात टाइटंस (GT IPL 2023 Purse) 6 19.25
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB IPL 2023 Purse) 5 8.75
दिल्ली कैपिटल्स (DC IPL 2023 Purse) 4 19.45