Bihar News : IPS आशीष ठाकुर ने छात्रों को सफलता का मंत्र भी दिया। उन्होंने छात्रों से थ्री-सी (Courage, Confidence और Consistency) को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस फॉर्मूले पर एक गरीब से गरीब परिवेश में पला-बढ़ा बच्चा सफलता को आसानी से हासिल कर सकता है।
दरभंगा: बिहार की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा के माउंबेहट गांव में बड़े ही धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। तीन दिन के इस पूजनोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिभाशाली बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण भी किया गया। इस मौके पर इसी गांव के निवासी आईपीएस अफसर आशीष ठाकुर ने धीरेंद्र ठाकुर मेमोरियल अवार्ड से छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
