कब्ज के रामबाण इलाज Isabgol का करते हैं इस्तेमाल, तो जान लें इतनी मात्रा में किया सेवन तो टूटने लगेंगी आतें

Side Effects of Isabgol: इसबगोल पूरा समय से कब्ज की समस्या के निपटारे के लिए इस्तेमाल किया जाना वाला आयुर्वेद चूर्ण है। पेट को साफ करने का दावा करने और आयुर्वेदिक दवा होने के कारण लोगों का विश्वास इसबगोल पर इतना है कि गैस, एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं में भी बिना सोचे समझे खा लेते हैं। लेकिन इसबगोल खाने के नुकसान भी हैं।

dietitian nikita tanwar shared side effect of isabgol home remedies for constipation
कब्ज के रामबाण इलाज Isabgol का करते हैं इस्तेमाल, तो जान लें इतनी मात्रा में किया सेवन तो टूटने लगेंगी आतें
कब्ज (Constipation) पेट की ऐसी समस्या है जिसकी चपेट में हर इंसान अपनी जिंदगी में एक न एक बार तो जरूर आता है। वहीं, कुछ लोगों को क्रोनिक कब्ज की बीमारी से भी पीड़ित होते हैं। मेडिकल दवाओं से ज्यादा कब्ज के घरेलू उपायों (Home Remedy for constipation) और आयुर्वेदिक दवाओं पर लोगों का ज्यादा विश्वास होता है।

ऐसे ही एक दवा है इसबगोल (Isabgol)। यह इसबगोल एक पौधा होता है। इसके सिरों में गेहूं जैसी बालियां लगती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों के लिए इसबगोल की भूसी से लेकर इसकी पत्तियों और फूलों का उपयोग किया जाता है। लेकिन इसके फायदे के साथ कुछ नुकसान भी हैं। चलिए जानते हैं क्या है इसबगोल के साइड इफेक्ट्स

इसबगोल के साइड इफेक्ट्स

​एक्सपर्ट ने शेयर किए इसबगोल खाने के नुकसान

सर्टिफाइड डायटीशियन नितिका तनवरअपने इंटाग्राम पर स्वास्थ्य और खान-पान से जुड़े जानकारियों को शेयर करती है। इस कड़ी में उन्होंने हाल ही में इसबगोल के सेवन से होने वाले नुकसान को साझा किया है। इस पोस्ट में वह लिखती हैं कि ज्यादा इसबगोल खाने से इन तीन तरीके से आपका शरीर प्रभावित होता है।

​इसबगोल आंतों में रुकावट पैदा कर सकता है।

इसबगोल एक बल्क रेचक है (यानी यह मल को मुलायम बनाता है), इसलिए यह साइलियम बोलस के सूज जाने पर आंत को फैलाता है। एक समय के बाद आंत इतना फैल जाता है कि यह बोलस या खाने के टुकड़ों को गुजारने में असफल होता है। जो आंतों में रुकावट का कारण बनता है और आंत्र के टूटने जैसी और भी समस्याएं पैदा कर सकता है।

​इसबगोल यह कब्ज को बढ़ा सकता है

एक्सपर्ट बताती है कि यदि आप इसबगोल के साथ बहुत सारा पानी नहीं पीते हैं तो यह आपके कब्ज की समस्या को गंभीर बना सकता है। क्योंकि बुढ़े लोगों में कब्ज की समस्या बहुत आम होती है इसलिए यदि वह इसबगोल का इस्तेमाल कर रहें हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

​इसबगोल उचित पोषक तत्व अवशोषण को रोकता है।

इसबगोल लिपिड अवशोषण में देरी के लिए जिम्मेदार होता है। जो किसी भी वसा में घुलनशील विटामिन जैसे K, A, D,E के आंत द्वारा अवशोषित होने के लिए जरूरी होता है।

​इतनी मात्रा में सेवन है हानिकारक

एक्सपर्ट बताती हैं कि यदि आप पेट साफ करने के लिए हर दिन इसबगोल का सेवन करते हैं तो भारी भूल कर रहें हैं। रोज इसबगोल का सेवन कर इसे आदत मत बनाइए नहीं तो जल्दी ही आपका शरीर गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है।