लाहौल घाटी में पिछली रात से रूक रूक कर बर्फबारी हो रही है।

लाहौल घाटी में पिछली रात से रूक रूक कर बर्फबारी हो रही है। अब तक तीन ईंच तक बर्फ़ गिर चुकी है। अभी भी बर्फ़ गिरने का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने लाहौल घाटी में बर्फ गिरने का यैलो अलर्ट पहले से जारी कर रखी हैं।
ज़िला प्रशासन ने ख़राब मौसम को देखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों से गैरजरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।
बताते चलें कि लगातार मौसम ख़राब रहने और बर्फबारी के चलते घाटी का सामान्य जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। घाटी में लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत आने वाले क़रीब 134 संपर्क सड़क मार्ग को खोलने की कवायत विभाग द्वारा किया जा रहा है लेकिन हिमसखलन और बर्फबारी सड़क मार्ग को बहाल करने में दिक्कत पेश आ रही है।