Central government should issue calendar to sell government undertakings: Kulrakesh Pant

रक्षा मंत्री को म्यूट कर भाजपा सोलन मंडल के नेताओं का नाटी डालना गलत नहीं : कुलराकेश पंत कांग्रेस नेता

कांग्रेस नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुलराकेश पंत ने   भाजपा पर तीखा व्यंग करते हुए कहा कि भाजपा ने तीन साल केवल नाटी ही डाली है इसके अलावा उन्होंने कुछ नहीं किया | यही वजह है कि भाजपा के छोटे नेता से लेकर बड़े नेता तक यहाँ तक कि मुख्यमंत्री तक  सभी को नाटी डालने की आदत पड़ चुकी है | यही वजह रही कि भाजपा जब प्रदेश में अपनी सफलताओं के तीन वर्ष मना रही थी रक्षा मंत्री  सभी कार्यकर्ताओं में  अपने भाषण से जोश  भरने का प्रयास कर रहे  थे ,

तब सोलन भाजपा मंडल के नेता  उनको खामोश कर अपनी आदत से मजबूर हो कर उ नाटियां डालने  में  व्यस्त  थे |  कोई सीटियां बजा रहा था तो कोई मस्त हो कर नाच रहा था | उन्होंने कहा कि पता नहीं कि प्रदेश के मुख्य मंत्री अपने पर कैसे नियंत्रण रखे हुए थे | अगर मौका मिलता तो  शायद वह भी उनका ज़रूर साथ देते | 

  कांग्रेस नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुलराकेश पंत ने कहा कि  भाजपा  जब तीन वर्ष के कार्यकाल का सोलन में  कार्यक्रम चल रहा था | उनके वरिष्ठ नेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सभी को सम्बोधित कर रहे थे तब भाजपा सोलन मंडल के जिम्मेवार नेता उनकी आवाज़ को म्यूट कर नाटियां डाल रहे थे | इसमें इन जिम्मेवार नेताओं की कोई गलती नहीं है क्योकि भाजपा के सभी नेताओं को नाटी डालने की आदत सी पड़ चुकी है | तीन वर्ष भाजपा ने अपने कार्यकाल में नाटियां डालने के अलावा कुछ नहीं किया है और नाटियां डालने में ही व्यस्त रहे है | इस लिए वह सभी कार्यक्रमों में नाटी  को ही सर्वोपरि मानते है |