लगता था भारत में नहीं हो पाएगी मैन्युफैक्चरिंग, आज देश बनने जा रहा इसका हब! जानिए सुनील मित्तल ने क्यों कही ये बात

Manufacturing hub: सुनील मित्तल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। ट्विटर पर इसे एक घंटे के अंदर 20 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया था। वीडियो को लोग खूब लाइक भी कर रहे हैं। शाम साढ़े आठ बजे तक दो हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया था।

Sunil Bharti Mittal
सुनील मित्तल ने कहा कि इस देश में तेजी से यूनिकॉर्न बन रहे हैं

नई दिल्ली: दिल्ली में आयोजित मोबाइल इंडिया कांग्रेस (IMC 2022) में एयरटेल (Airtel) के मालिक सुनील भारती मित्तल (Sunil Bharti Mittal) ने कहा कि एक समय लगता था देश में कभी मैन्युफैक्चरिंग नहीं हो पाएगी। उस समय लगता था ये असंभव है। लेकिन आज देश मैन्युफैक्चरिंग का हब बनने जा रहा है, खासतौर से इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में। सुनील मित्तल 5जी सेवा के लॉन्च के मौके पर अपनी बात रख रहे थे। सुनील मित्तल की इस वीडियो क्लिप को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। चलिए आपको बताते हैं सुनील मित्तल ने क्या कुछ कहा।

सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा वीडियो
सुनील मित्तल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। ट्विटर पर इसे एक घंटे के अंदर 20 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया था। वीडियो को लोग खूब लाइक भी कर रहे हैं। शाम साढ़े आठ बजे तक दो हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया था। लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं।

जानिए क्या कहा सुनील मित्तल ने
सुनील मित्तल ने कहा कि इस देश में तेजी से यूनिकॉर्न बन रहे हैं। अब आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ने वाली है। 5जी सेवा से इसका और विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब लाल किले से मेक इन इंडिया की बात कही थी, उस समय लगता था ये कैसे होगा। लेकिन आज देश मैन्युफैक्चरिंग का हब बनने जा रहा है। इसका फायदा सभी लोगों को मिल रहा है। देश की तरक्कती तेजी से हो रही है।

600 डॉलर तक का करना पड़ता था इंपोर्ट
सुनील मित्तल ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में 600 बिलियन तक का इंपोर्ट करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज देखकर खुशी होती है कि ये देश मैन्युफैक्चिरिंग का देश बनने जा रहा है।

स्टॉर्टअप इंडिया का नारा रहा कामयाब
पीएम मोदी ने स्टॉर्टअप इंडिया के साथ डिजिटल इंडिया का नारा लगाया। सुनील मित्तल ने कहा कि इस नारे से हर महीने देश में यूनिकॉर्न बनने शुरू हो गए।