चंडीगढ़ से 3 घंटे और दिल्ली से लगेंगे मात्र 6 घंटे, सर्दियों से पहले बच्चों को घुमा लाएं ये पांच जगह

Chandigarh and Delhi nearby Places: चंडीगढ़ से कहीं आसपास घूमने का प्लान बना रहे हैं और दिल्ली वाले भी इस वीकेंड कहीं जाना चाहते हैं, तो जरा इन जगहों पर नजर डालिए जहां आप चंडीगढ़ से मात्र 3 घंटे में पहुंच सकते हैं, वहीं दिल्ली से आप 6 घंटे में इन जगहों तक पहुंच जाएंगे।

places nearby chandigrah and delhi where you can reach 3 to 6 hours
चंडीगढ़ से 3 घंटे और दिल्ली से लगेंगे मात्र 6 घंटे, सर्दियों से पहले बच्चों को घुमा लाएं ये पांच जगह

चंडीगढ़ भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, इस जगह पर आपको खूबसूरत गार्डन, झील, हरियाली और कई शानदार जगह दिख जाएंगी, अपनी हरियाली के लिए तो ये जगह टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है। चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक और रॉक गार्डन को देखने के लिए ही यहां पर्यटकों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन इसके आसपास भी कई जगह हैं, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए। ये जगह बच्चों के साथ घूमने के लिहाज से भी काफी फेमस हैं, चंडीगढ़ से इन जगहों तक आप 3 घंटे में पहुंच जाएंगे और दिल्ली से केवल 6 घंटे लगेंगे। चलिए आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं।

नाहन – Nahan

-nahan

किसी जमाने में रही सिरमुर रियासत की राजधानी, नाहन हिमाचल प्रदेश का एक छोटा और बहुत ही राजसी हिल स्टेशन है। शांत झीलों और मंदिरों से घिरी ये जगह पहाड़ियों की सुंदरता को दर्शाती है। मन और आत्मा को शांति देना चाहते हैं, तो चंडीगढ़ के पास लोकप्रिय पहाड़ी स्थानों में जरूर जाएं। बच्चों को यहां ट्रैकिंग और हाइकिंग करते हुए बेहद मजा आएगा। चंडीगढ़ से ये जगह 100 किमी दूर है, जहां आप केवल 2 घंटे में पहुंच सकते हैं। अगर आप यहां खाने पीने की जगह देख रहे हैं, तो न्यू महक रेस्टोरेंट और कबीरा प्रेम निसागरा अच्छी जगह है। दिल्ली से नाहन तक के लिए आपको 5 से 6 घंटे लगेंगे।

दिल्ली के ये ढाबे और रेस्टोरेंट चलते हैं रातभर, ‘PG’ और ‘Hostel’ में रहने वाले बीच रात में भी आ सकते हैं यहां

परवाणू – Parwanoo

-parwanoo

बच्चों को पापा मम्मी के साथ घूमते समय क्या चाहिए होता है यही कि एक खुली जगह मिल जाए जहां वो उछल-कूद कर सकें या फिर फिर भरपूर एडवेंचर वाला पार्क मिल जाए। परवाणू भी कुछ इसी तरह की जगह है। चंडीगढ़ से मात्र 1 घंटे दूर पिंजौर से परवाणू तक नवनिर्मित बाईपास रोड की मदद से आप यहां तक काफी जल्दी पहुंच सकते हैं। यह जगह टिम्बर ट्रेल और केबल कार की सवारी के लिए फेमस है। परवाणू जैम, जेली और मुरब्बा जैसे फलों के उत्पादों के लिए जाना जाता है। यहां के विशाल फलों के बाग आपके बच्चे को बहुत पसंद आएंगे। इसे चंडीगढ़ के अच्छे हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है। दिल्ली से परवाणू के लिए आपको 6 घंटे का समय लगेगा। यहां खाने-पीने के लिए आप कैप्टन बीयर बार और रेस्टोरेंट और शैली रेस्टोरेंट जा सकते हैं।

शॉपिंग के लिए बेस्‍ट हैं द्वारका के ये 6 मॉल, बच्चे भी करें अगर घूमने की जिद तो उन्हें भी ले आएं यहां

मोरनी हिल्स – Morni Hills

-morni-hills

हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन मोरनी हिल स्टेशन है, जो चंडीगढ़ के काफी पास काफी पास पड़ता है। चंडीगढ़ से यहां तक आप एक घंटे में पहुंच सकते हैं। अगर आपकी पत्नी हमेशा घर में रहती हैं, उन्हें यकीनन ऐसी जगह पर आकर बेहद सुकून और शांति मिलेगी। यहां आप दोनों कुछ अच्छे पल भी बिता सकते हैं। पहाड़ी शहर की सुंदरता के साथ-साथ यहां विविध वनस्पति और जीव हैं, जिनका अनुभव आपने पहले कभी नहीं लिया होगा। चंडीगढ़ के पास ये उन लोगों के लिए सबसे अच्छा हिल स्टेशन है, जो गर्मी से बचने के लिए ठंडी जगह देखते रहते हैं। यहां आप अपने बच्चों के साथ बोटिंग, पक्षियों को देखना, ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं। दिल्ली से मोरनी हिल्स के लिए आपको 6 घंटे लगेंगे।

डीयू के स्‍टूडेंट का फेवरेट अड्डा हैं ये जगहें, हर कॉलेज के सामने कुछ न कुछ है मशहूर

बरोग – Barog

-barog

बरोग चंडीगढ़ के पास के ऑफबीट हिल स्टेशनों में से एक है। यहां की पहाड़ियों पर चढ़ने के बाद लोगों को पहाड़ इतने नीचे दिखते हैं मानों जैसे आप उन्हें छु लेंगे। बरोग में कई होटल और रिसॉर्ट हैं, जहां आप और आपकी फैमिली के साथ अच्छा वेकेशन मना सकते हैं। यहां आप ट्रैकिंग, फॉरेस्ट वॉक आदि भी कर सकते हैं। हिमालय पर्वतमाला के बीच स्थित, बरोग शहर के जीवन की हलचल से बचने के लिए एकदम शांत जगह है। ये जगह पर्यटकों की भीड़ से बचने के लिए परफेक्ट है। चंडीगढ़ से बरोग की दूरी 2 घंटे हैं, तो वहीं दिल्ली से बरोग पहुंचने में 6 घंटे लगेंगे।

जन्मदिन पर पार्टी-पार्टी करने वाले दोस्तों को तड़पाना छोड़िए और ले जाइए दिल्ली की कुछ अनदेखी जगहों की सैर कराने

कसौली – Kasauli

-kasauli

चंडीगढ़ के पास घूमने के लिए छोटे हिल स्टेशनों की सूची में हिमाचल के सोलन जिले में स्थित कसौली घूमने के लिए बेस्ट है। यात्री यहां के औपनिवेशिक युग के घरों को देखने के लिए आते हैं, यहां के बागों के बीच टहलते हैं, यहां चर्च में कुछ देर शांति से बैठकर फिर कहीं घूमने के लिए निकलते हैं। यह चंडीगढ़ के सबसे नजदीकी हिल स्टेशन में से एक है। चंडीगढ़ के पास कसौली हिल स्टेशन का सबसे खास आकर्षण यहां का मंकी पॉइंट है, जो हॉर्स चेस्टनट और हिमालयी ओक के जंगलों से घिरा हुआ है। ऐसी जगह बच्चों को दिखाने के लिए परफेक्ट होती है। इसके अलावा यहां एक पहाड़ी के ऊपर एक छोटा मंदिर है और पास में गिल्बर्ट नेचर ट्रेल है जिसकी घुमावदार गलियों में घूमना आपको बेहद पसंद आएगा। ये जगह स्वर्ग देखने वालों को काफी आकर्षित करती है। चंडीगढ़ से कसौली 2 घंटे दूर है। दिल्ली से कसौली के लिए आपको 6 घंटे लगेंगे।