RAJAN SUSHANT HIMACHAL

जयराम ठाकुर किसान के बेटे लेकिन च्रक्रवती सम्राट की तरह रहे व्यवहार : राजन सुशांत 

पूर्व सांसद डॉ राजन सुशांत  ने आज सोलन में मिनी सचिवालय के बाहर न्यू पेंशन स्कीम  के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया | इस मौके पर सेवानिवृत कर्मचारी भी मौके पर  मौजूद  रहे |  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के बड़े बड़े सब्ज बाग़ तो दिखाए लेकिन सत्ता में आते ही वह वायदे गौण हो गए | उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम से कर्मचारियों की पेंशन न के बराबर हो जाएगी | कर्मचारी अपना पूरा जीवन  प्रदेश की सेवा में लगा देता है लेकिन जब वह सेवा निवृत होगा तो प्रदेश सरकार उस से यह कह कर किनारा कर रही है कि उनके पास फंड नहीं है | उन्होंने कहा कि पहले भी प्रदेश में सराकरें रही लेकिन किसी ने भी कर्मचारियों  के विरोध में ऐसा फैंसला नहीं लिया है | यहाँ तक कि सरकार टैक्स में कोई कमी नहीं कर रही बल्कि टैक्स निरंतर बढ़ाए जा रहे है तो पेंशन में कमी क्यों की जा रही है | सरकारी पैसा कहाँ जा रहा है यह प्रदेश की सरकार को स्पष्ट करना चाहिए |  उन्होंने कहा की सभी कर्मचारी चाहते है कि पुरानी पेंशन ही बहाल होनी चाहिए अन्यथा इसके खिलाफ आने वाले समय में उग्र आंदोलन भी किए जाएंगे जिसकी जिम्मेवार प्रदेश सरकार होगी |

 
  पूर्व सांसद डॉ राजन सुशांत  ने भाजपा पर न्यू पेंशन स्कीम  को लेकर तीखे तंज कसे | उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार ने अपने घोषणापत्र में लिखा था कि सत्ता में आते ही एक कमेटी बनाई जाएगी जो पेंशनरों की मांगो को सरकार तक पहुंचाएगी लेकिन आज तक यह कमेटी नहीं बन पाई है | उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने को किसान का बेटा कहते है लेकिन काम चक्रवर्ती सम्राट की तरह कर रहे है | उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम में 50 हज़ार वेतन पाने वाले को अगर 25000 पेंशन मिला करती थी नई योजना के तहत केवल अब उसे 2500 के करीब ही पेंशन मिलेगी | उन्होंने कहा कि   भाजपा ने यह कानून बनाया और प्रदेश में कांग्रेस ने यह गंदा कानून  लागू किया जो बेहद शर्मनाक है | सभी कर्मचारियों की मांग है कि सभी को पुरानी पेन्शनर स्कीम के तहत ही पेंशन मिलनी चाहिए अन्यथा प्रदेश में आंदोलन होगा और कर्मचारियों के आक्रोश का सामना भाजपा को करना होगा |