
जान्हवी कपूर हर दिन फैंस के दिलों की धडकन चुरा लेती हैं। अपने सिजलिंग लुक से जान्हवी जमकर सुर्खियां बटोरती हैं। फिर वो चाहे हैलोवीन पार्टी में पहुंची हो या फिर फिल्म के प्रमोशन के लिए। उनके स्टाइल सेंस के जमकर चर्चे होते हैं। अभी हैलोवीन पार्टी का लुक फैंस भूले भी नहीं थे कि जान्हवी ने लेटेस्ट तस्वीरों से एक बार फिर हर किसी का ध्यान खींच लिया। साड़ी पहने भले ही जान्हवी देसी अंदाज में तैयार हों। लेकिन उनका देसी लुक भी गजब का हॉट दिख रहा है।

जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन के लिए व्यस्त हैं। जिसके लिए वो हर बार नए अंदाज से हर किसी को हैरान कर रही हैं। कभी टाइट फिटिंग कपड़ों में जान्हवी अपनी फिगर फ्लांट करती हैं तो कभी साड़ी पहन देसी बाला बन जाती हैं। इस बार जान्हवी कपूर ने सफेद रंग की साड़ी को अपने लिए चुना है। जिसके किनारों पर सिल्वर वर्क किया गया है। वहीं पूरी साड़ी पर छोटी-छोटी सिल्वर एंब्रायडरी की बूटियां बनी हैं।

वहीं साड़ी से ज्यादा खास इसका ब्लाउज है। जो इसे बोल्ड लुक दे रहा है। जान्हवी ने हैवी सिल्वर एंब्रायडरी वाला ट्यूब डिजाइन का ब्लाउज चुना है। जो इसे हॉट लुक दे रहा है। बिना बांह की डिजाइन के इस ब्लाउज में जान्हवी बेहद हसीन दिख रही हैं। जिसे उन्होने सिल्वर ईयररिंग्स के साथ पेयर किया है। वहीं फोटोशूट के लिए वो बालों को साइड पार्टीशन के एक कंधे पर रखे दिख रही हैं। जबकि साड़ी को कंधे पर प्लीट्स बनाकर रखा गया है। जो बेहद गॉर्जियस दिख रहा है।

बता दें कि एक दिन पहले ही दोस्त की हैलोवीन पार्टी में पहुंची जान्हवी ने सारी हसीनाओं के बीच लाइमलाइट बटोरी थी। इस पार्टी के लिए जान्हवी ने काले रंग की ऑफ शोल्डर फुल स्लीव डिजाइन की टाइट फिटिंग ड्रेस को चुना था। जिसके बैक पर हाई स्लिट था। वहीं इस ड्रेस में जान्हवी की ऑवरग्लॉस बॉडी आसानी से फ्लांट हो रही थी। जबकि इस हॉट से लुक को जान्हवी ने ब्लैक लिपस्टिक के साथ हैलोवीन पार्टी के लिए परफेक्ट बना दिया था।
