जन्नत जुबैर टीवी इंडस्ट्री का बहुत फेमस चेहरा हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए एक हिंट दिया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो करण जौहर की मूवी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का हिस्सा बनने जा रही हैं।

अर्जुन बिजलानी और श्रद्धा आर्या ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी दी थी कि वे करण जौहर (Karan Johar) की अपकमिंग मूवी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का हिस्सा होंगे। बताया जा रहा है कि वो फिल्म में कैमियो में नजर आएंगे। अब ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में खतरनाक स्टंट करती दिखाई दे रहीं जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) भी इस मूवी का हिस्सा बन गई हैं।
जन्नत ने दिया हिंट

Jannat Zubair ने इंस्टाग्राम पर इस बड़ी खबर को लेकर हिंट दिया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक छोटा-सा क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो धर्मा प्रोडक्शन का प्रोजेक्ट करने का खुलासा कर रही हैं। फिल्म में उनका क्या रोल होगा, इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उन्होंने डायरेक्टर करण जौहर के साथ काम करने के बारे में खुलासा किया है। इस क्लिप में एक ‘धर्मा कॉफी मग’ दिख रहा है और उन्होंने इसके साथ ‘चुप’ होने वाला इमोजी शेयर किया। इस मग कप पर लिखा है, ‘धर्मा 2.0’।
फैमिली संग वेकेशन की फोटोज वायरल
20 साल की जन्नत जुबर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो अपनी मम्मी के साथ फेमस ग्रैंड मस्जिद और अबू धाबी गई थीं। उन्होंने साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद फैमिली संग वेकेशन की फोटोज शेयर कीं, वो वहां पर रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग कर रही थीं।
‘बिग बॉस 15’ के लिए मिला ऑफर
जानकारी के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग खत्म करके मुंबई लौटने के बाद जन्नत को सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ के लिए ऑफर मिला। हालांकि, एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वो इसका हिस्सा नहीं बनेंगी। उनका मानना है कि ये शो उनके लिए नहीं है।
को-कंटेस्टेंट्स को दी कड़ी टक्कर
जन्नत जुबैर को इन दिनों स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वो शो की यंगेस्ट कंटेस्टेंट हैं। इसके बावजूद वो को-कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं, जो उनसे उम्र में काफी बड़े हैं।
कई टीवी शोज में किया है काम
जन्नत टीवी इंडस्ट्री का बहुत फेमस चेहरा हैं। उन्होंने कई पॉप्युलर टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्हें ‘काशी अब न रहे तेरा कागज कोरा’, ‘भारत के वीरपुत्र महाराणा प्रताप’ और ‘सियासत’ जैसे शोज में देखा गया। इसके अलावा वो कई डेली सोप और रिएलिटी शोज में स्पेशल अपीयरेंस भी दे चुकी हैं। इनमें ‘दिल मिल गए’, ‘बिग बॉस 15’ शामिल हैं।