Kala Chashma Trend On Instagram: जब से टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ‘काला चश्मा…’ गाने पर जीत का जश्न बनाया है तब से यह गाना एक बार फिर इंटरनेट पर वायरल हो गया। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पब्लिक ने इस पर गाने पर डांस कर इसे एक ट्रेंड बना दिया।

‘काला चश्मा’ सॉन्ग पर उड़ाया गर्दा

यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल Quick Style से शेयर किया गया। इस शॉर्ट क्लिप में देखा जा सकता है कि जापानी ‘लड़कियों’ का एक ग्रुप स्कूल यूनिफॉर्म में धांसू डांस कर रहा है। सभी ‘लड़कियां’ एक ही हेयर स्टाइल के साथ-साथ एक ही कलर की ट्यूनिक में जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। उनके डांस मूव्स गाने की बीट्स पर एकदम फिट बैठते हैं। सही में, इस गीत पर ऐसी कोरियोग्राफर देखकर आपका दिन गुलजार हो जाएगा।
‘लड़के हैं या लड़कियां’

इस वीडियो पर अब तक 2 लाख 79 हजार से अधिक लाइक्स और 22 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिसे शेयर करते हुए लिखा गया- Ohayoooo Japan… यह ट्रेंड दुनियाभर में खत्म नहीं होने वाला! इन लड़कियों का डांस देख यूजर्स अपने दिल की बात लिख रहे हैं। एक यूजर ने कैप्शन में लिखा- लड़के हैं या लड़कियां। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जिसने इंटरनेशनल लेवल पर लोगों का दिल जीता हो। इससे पहले ‘पुष्पा’ और तमाम बॉलीवुड फिल्मों के गीतों पर विदेशी नाचते नजर आएं हैं।