
1 of 4
फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज होने के कुछ समय के बाद ही इसको लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था। इसमें दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर सवाल उठाया गया था। इसको लेकर लगातार बवाल चल रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना झूमे जो पठान रिलीज कर दिया है। इस गाने में भी शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं।

2 of 4
बता दें कि झूमे जो पठान गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी दिलकश आवाज से सजाया है। देखा जा सकता है कि गाने में शाहरुख खान काफी कूल लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं दीपिका का लुक भी काफी शानदार है। गाना रिलीज होने से पहले इसे शानदार लाइक्स मिल चुके थे। वहीं अब ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। एक बार फिर फैंस इस गाने को लेकर खूब एक्साइटेड हो रहे हैं।

3 of 4
बता दें कि अरिजीत सिंह इससे पहले भी शाहरुख खान के लिए गाने गा चुके हैं। उन्होंने फिल्म दिलवाले के गाने ‘गेरुआ’ और जब हैरी मेट सेजल के गाने ‘हवाएं’ को आवाज दी थी। ये दोनों ही गाने हिट साबित हुए थे। ऐसे में मेकर्स को झूमे जो पठान के भी हिट होने की पूरी उम्मीद है। पठान के इस नए गान को विशाल- शेखर ने तैयार किया है। वहीं गाने को अरिजीत के अलावा सुकृति कक्कड़, विशाल और शेखर ने गाने को अपनी आवाज दी है।
