J&K: LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने एक पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। यहां BSF के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह घुसपैठिया सीमा पार से अरनिया सेक्टर में घुसने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान जवानों ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए घुसपैठिए की पहचान मोहम्मद शाबाद (45) निवासी सियालकोट पाकिस्तान के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिे को चेतावनी देते हुए कुछ गोलियां चलाईं और उसे हिरासत में ले लिया। उसके कब्जे से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुी है।