JNU PG First Merit List 2022: आज जारी होगी JNU PG की पहली मेरिट लिस्ट, इस Direct Link से करें चेक

JNU PG First Merit List 2022: मेरिट लिस्ट आज जारी की जाएगी.

JNU PG First Merit List 2022: मेरिट लिस्ट आज जारी की जाएगी.

JNU PG First Merit List 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) आज यानी 2 नवंबर को पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट (JNU PG First Merit List 2022) जारी करेगी. उम्मीदवार जो भी JNU PG Admission 2022 के लिए आवेदन किए हैं, वे JNU की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर मेरिट लिस्ट (JNU PG First Merit List 2022) चेक कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://jnuee.jnu.ac.in/ पर क्लिक करके भी JNU PG First Merit List 2022 चेक कर सकते हैं. जारी शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 2 नवंबर से 15 नवंबर के बीच पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्व-नामांकन और पूरा कर सकते हैं. उम्मीदवारों का फिजिकल वेरिफिकेशन और चयनित उम्मीदवारों का पंजीकरण 14 से 17 नवंबर और 21 से 23 नवंबर तक किया जाएगा. फाइनल चयन लिस्ट पंजीकरण के आधार पर 2 दिसंबर को जारी किया जाएगा.

दूसरी मेरिट लिस्ट (JNU PG Second Merit List 2022) 8 नवंबर को जारी की जाएगी और सीटों को ब्लॉक करने का काम 8 से 10 नवंबर के बीच करना होगा. तीसरी लिस्ट 13 नवंबर को जारी की जाएगी. JNU में पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होंगी और एडमिशन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है.