प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की मुख्य आरोपी वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, उनके दोनों बेटे और दलाल संजीव एक महीने से न्यायिक हिरासत में हैं। अब आयोग के एक बड़े अधिकारी पर भी गाज गिर सकती है।

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी पेपर लीक की अंतिम जांच रिपोर्ट विजिलेंस इसी हफ्ते राज्य सरकार को सौंपेगी। इस मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इनमें से चार लोगों को कोर्ट से जमानत मिली है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की मुख्य आरोपी वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, उनके दोनों बेटे और दलाल संजीव एक महीने से न्यायिक हिरासत में हैं। अब आयोग के एक बड़े अधिकारी पर भी गाज गिर सकती है। विजिलेंस ने इस अधिकारी पर कार्रवाई के लिए सरकार से अनुमति मांगी है। अब राज्य सरकार को इस पर फैसला लेना है।