Jogindra Bank to have triangular election on 15th SEP

15 तारीख को जोगिन्द्रा बैंक का होगा त्रिकोणीय मुकाबला | 

जोगिन्द्रा  कॉपरेटिव बैंक सोलन के निदेशक पद को लेकर चुनाव चिन्ह आज दे दिए गए है | 15 सितंबर को यह चुनाव सुबह आरम्भ हो जाएंगे और शाम को इसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा | आप को बता दें कि जिला सोलन में पांच  जोनों के लिए  चुनाव आयोजित होंगे | जिसमे कंडाघाट ,सोलन , अर्की ,धर्मपुर और नालागढ़ शामिल है |

सभी ज़ोन से एक एक और नालागढ़ से दो निदेशकों को चुना जाएगा | कुछ को सरकार मनोनीत करेगी | फिर सभी मिल कर चेयरमैन का चुनाव करेंगे | सोलन से तीन सदस्यों ने नामांकन भरा है जो  भाजपा के विनोद ठाकुर  , कांग्रेस के मोहन मेहता और  कांग्रेस के बागी मेहता रघुविंद्र है | तीनों ने चुनावी बिसात बिछानी आरम्भ कर दी है |सोलन ज़ोन में   तीकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा जिसमे 58 मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे | 


                                  अधिक जानकारी देते हुए बैक के प्रबंधक एलडी शर्मा ने बताया कि तीनों उम्मीदवारों को सिंबल दे दिए गए हैं | 15 तारीख को सुबह चुनाव आरम्भ हो जाएंगे और चार बजे तक यह प्रक्रिया चलेगी और पांच बजे इसके परिणाम घोषित कर दिए जाएँगे | उन्होंने बताया कि विनोद ठाकुर को खाट ,रघुवनींद्र मेहता को डमरू और मोहन मेहता को पायलट पैन का सिंबल जारी किया गया है |