लुप्त हो रही कांग्रेस लोगों का जुड़ना स्वाभाविक-डॉoहंसराज

लुप्त हो रही कांग्रेस लोगों का जुड़ना स्वाभाविक-डॉoहंसराज

हर्ष महाजन वर्ष 1993 से 2007 तक तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वर्ष 2007 के बाद से महाजन ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के चुनावों का जिम्मा संभाला। 1993 में पहली बार विधायक बने महाजन तत्कालीन सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे। 1998 में प्रदेश कांग्रेस का चीफ व्हीप चुना गया।2003 में महाजन कैबिनेट मंत्री बने थे। वर्ष 1986 से 1996 तक महाजन प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

2012 में राज्य सहकारी बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया गया। हर्ष महाजन वीरभद्र सिंह के सबसे करीबियों में से एक रहे हैं। कांग्रेस के प्रति निष्ठा को देखते हुए हाईकमान ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। बरहाल जहां हर्ष महाजन के भाजपा में आने के कारण भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए सुखद पल हो लेकिन नेताओं के लिए काफी चिंता का विषय बन चुका है कहीं ना कहीं सदर चंबा में चुनावी समीकरण बदलते हुए देखे जा सकते हैं!

हर्ष महाजन जी एक अच्छे और कदावर तथा स्वच्छ छवि के नेता हैं भारतीय जनता पार्टी के परिवार में इनका हार्दिक अभिनंदन है भारतीय जनता पार्टी का परिवार दिन प्रति दिन बढ़ रहा है कांग्रेस की कुरीतियों से तंग आकर के हर्ष महाजन जी ने भाजपा के साथ चलने का निर्णय लिया है जिसका हम स्वागत करते हैं!