एक्टर कबीर बेदी का 16 जनवरी को 77वां बर्थडे है। कबीर बेदी ने जितनी सुर्खियां अपने करियर के कारण बटोरीं, उससे ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से बटोरीं। कबीर बेदी अपनी 4 शादियों को लेकर चर्चा में रहे। उनकी पहली शादी प्रोतिमा से हुई, जो एक बार निर्वस्त्र होकर जुहू बीच पर दौड़ने लगी थीं। पढ़िए किस्सा:

Kabir Bedi ने एक-दो नहीं बल्कि चार शादियां कीं। उनके अफेयर के भी खूब चर्चे रहे। एक्ट्रेस Parveen Babi के साथ रिलेशनशिप के कुछ किस्से कबीर बेदी ने अपनी किताब में भी बताए थे। लेकिन एक किस्सा पहली पत्नी प्रोतिमा बेदी का भी बताया। Protima Bedi और कबीर बेदी की ओपन मैरिज थी और पूजा बेदी उन दोनों की ही बेटी हैं। कबीर बेदी की पहली शादी प्रोतिमा बेदी से हुई थी, जोकि एक ओडिसी डांसर थीं। कबीर बेदी और प्रोतिमा ने 1969 में शादी की थी, लेकिन 1974 में उनका तलाक हो गया था।

प्रोतिमा बेदी, फोटो: Twitter
प्रोतिमा का निर्वस्त्र दौड़ना पब्लिसिटी स्टंट था
कबीर बेदी ने अपनी किताब Stories I Must Tell में बताया था कि उनकी प्रोतिमा बेदी के साथ शादी क्यों और कैसे टूटी? इसी किताब में उन्होंने वह किस्सा बताया था जब प्रोतिमा निर्वस्त्र होकर जुहू बीच पर भागती रहीं और किसी ने उनकी तस्वीरें खींच लीं। इस बारे में कबीर बेदी ने एक इंटरव्यू में भी बताया था। ‘बॉलीवुड हंगामा’ से बातचीत में कबीर बेदी ने कहा था, ‘प्रोतिमा मलेशिया में मेरे पास आईं और कहा कि मैंने स्ट्रीक किया है। स्ट्रीकिंग का मतलब है जब कोई स्टेज या स्ट्रीट पर निर्वस्त्र होता है, खासकर तब जब आप किसी चीज का विरोध कर रहे हो। मैं समझ नहीं पाया कि प्रोतिमा किस बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्ट्रीकिंग की है और किसी ने उनकी तस्वीरें खींचकर मैगजीन में छपवा दी हैं। वह मुझे सच नहीं बता रही थीं। बाद में पता चला कि उनका वह मैगजीन के लिए पब्लिसिटी स्टंट था।’
कबीर बेदी ने इसलिए तोड़ी प्रोतिमा से शादी
कबीर बेदी के मुताबिक, उस घटना से उन्हें बड़ा झटका लगा था। हर कोई शॉक में था। उसी दौरान कबीर बेदी ‘संदोकन’ के लिए शूट कर रहे थे और एक यूरोपियन टीवी सीरीज का भी ऑफर मिला था। कबीर बेदी नहीं चाहते थे कि उनका ध्यान काम से हटे और इसलिए उन्होंने तब उस घटना पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। कबीर बेदी ने प्रोतिमा के साथ अपना रिश्ता बनाए रखा, जिसने तब हर किसी को हैरान कर दिया था। इस बारे में कबीर बेदी ने कहा था कि लोग समझ नहीं पा रहे थे कि मैं अपनी पत्नी को कैसे स्वीकार कर सकता हूं जो निर्वस्त्र होकर बीच पर दौड़ी है। मैंने क्यों उसे घर से नहीं निकाला? कबीर बेदी ने कहा था, ‘हम उस तरह के दौर में जी रहे थे। हम एक-दूसरे के प्रति आजादी और सहनशीलता पाने की कोशिश कर रहे थे। हमने उम्मीद की थी कि अपनी ओपन मैरिज के जरिए हम एक उदाहरण सेट करेंगे। लेकिन आखिर में इस शादी ने आजादी से ज्यादा एंग्जाइटी और तनाव दिया। इसलिए यह शादी टूट गई। मेरे बच्चे सब जानते हैं।’
प्रोतिमा ने बदला नाम, 1998 में मौत
प्रोतिमा बेदी का बाद में निधन हो गया। प्रोतिमा से तलाक के बाद जहां कबीर बेदी लाइफ में आगे बढ़ गए और दूसरी के बाद तीसरी शादी भी कर ली, वहीं प्रोतिमा ने 1998 में रिटायरमेंट ले लिया और नाम बदलकर प्रोतिमा गौरी रख लिया। उसी साल कैलाश मानसरोवर की यात्रा के दौरान प्रोतिमा बेदी की लैंडस्लाइड के दौरान मौत हो गई। कुछ दिन बाद उनकी बॉडी और कपड़े मिले थे।