'Kangana Hum Aapke Saath Hai' campaign in Solan

” कंगना हम आप के साथ है”  चला सोलन में अभियान 

सोलन  के माल रोड़  पर  भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया | जिसमे हिमाचल की बेटी कंगना रनौत पर शिव सेना द्वारा  की जा रही ओच्छी राजनीती को लेकर स्थानीय लोगों से  समर्थन माँगा | यह अभियान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद की अध्यक्षता में चलाया गया | इस मौके पर भाजपा खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया , भाजपा नेता राजेश कश्यप  विशेष रूप से उपस्थित रहे | हस्ताक्षर अभियान में युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और हस्ताक्षर कर शिव सेना के खिलाफ रोष व्यक्त किया | 
इस मौके पर भाजपा नेता RAJESH KASHYAP , RASHIM DHAR SOOD , SHANKUNTLA SHARMA ने कहा कि शिव सेना की सरकार हिमाचल की बेटी कंगना पर अत्याचार कर रही है जो वह कतई सहन करने वाले नहीं है | हिमाचल की महिलाऐं कंगना रनौत के साथ मजबूती के साथ खड़ी हैं | इस लिए आज महिला मोर्चा द्वारा “कंगना हम आपके साथ है “अभियान चलाया गया है | जिसमे प्रदेश वासी अपना हस्ताक्षर कर यह जता रहा है कि कंगना रनौत शिव सेना के खिलाफ अकेली लड़ाई नहीं लड़ रही है बल्कि प्रदेश की जनता उनके साथ है | उन्होंने कहा कि हिमाचल की शेरनी कंगना ने अकेले ही शिव सेना सरकार की चूलें हिला दी हैं |  अगर अभी भी शिव सेना ने अपनी भूल को नहीं सुधारा तो उन्हें इसके दुर्गामी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं |