कांगड़ा : छत से गिरकर 25 वर्षीय प्रवासी युवक की मौत

जिला कांगड़ा  के अंतर्गत  जयसिंहपुर के मोलग में घर की छत से गिरने से पर एक प्रवासी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भोली यादव (25) निवासी यूपी के रूप में हुई है। प्रवासी युवक जयसिंहपुर में ही यूपी के ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक टिकरी में रहता था। पिछले कल अपने दोस्त के पास मोलग गया हुआ था। दोपहर को वह छत पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल जमीन पर जा गिरा। उसके साथी तुरंत भोली यादव को जयसिंहपुर अस्पताल ले आए। जहां फर्स्ट ऐड के उपरांत उसे TMC रेफर किया गया, लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण देर रात उसने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी प्रेम पाल शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम TMC में करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।