करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु 12 नवंबर को पेरेंट्स बने थे। उन्हें एक बेटी हुई थी, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा था। हालांकि अभी चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन उसके छोटे-छोटे प्यारे-प्यारे हाथ-पैर के दर्शन जरूर करवाए थे। अब लेटेस्ट फोटो में एक्ट्रेस ने बेटी की झलक दिखाई है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) अपने पेरेंटहुड पीरियड को इंजॉय कर रहे हैं। वह नए-नवेले माता-पिता बने हैं। बेटी का चेहरा तो नहीं दिखाया है लेकिन उसका नाम बता दिया था। कपल ने अपनी लिटिल प्रिंसेस का नाम देवी रखा है। अब जो लेटेस्ट पोस्ट की गई है, उसमें करण बेटी के साथ सो रहे हैं। देवी ने भी अपने दोनों हाथों से अपने चेहरो को ढंका हुआ है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस Bipasha Basu ने कैप्शन में लिखा है- ये ही प्यार है। मेरा दिल… करण सिंह ग्रोवर और देवी। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट और नजरबट्टी वाला इमोजी भी पोस्ट किया है और पिता-बेटी से जुड़ा कई हैशटैग भी।
करण-बिपाशा की बेटी को देख उमड़ा फैन्स का प्यार
अब इस क्यूट पोस्ट पर लोगों ने प्यार बरसाया है। एक यूजर ने लिखा- माशाअल्लाह। एक ने लिखा- थू-थू थू नजर ना लगे। एक तो ये तस्वीक देख भावुक हो गईं। यूजर ने अपना प्यार जताते हुए बताया- ये देख मेरी आंखें भर आई। थू थू थू। एक यूजर ने ये भी लिखा- आज इंस्टाग्राम का सबसे खूबसूरत और सबसे सुकूनभरा पोस्ट है। वास्तव में खूब सारा प्यार। इन लोगों के अलावा बाकी चाहने वालों ने भी अपनी फीलिंग्स बयां की हैं।
बिपाशा-करण बने 6 साल बाद पेरेंट्स
बता दें कि देवी की ये पहली फोटो है, जिसमें उसका थोड़ा-सा ही सही लेकिन चेहरा दिख रहा है। क्योंकि इसके पहले करण और बिपाशा ने बेटी के हाथ या पैर की ही तस्वीर फैन्स के साथ साझा की थी। हालांकि अब लोगों को उम्मीद है कि कपल जल्द ही इसका चेहरा भी दिखाएगा, बस उसी का अब ब्रसब्री से इंतजार किया जा रहा है। खैर। बिपाशा और करण की मुलाकात 2015 में फिल्म के सेट पर हुई थी। इसके बाद इन्होंने 2016 में शादी कर ली थी। अब ये 6 साल बाद पेरेंट्स बने हैं।