Karan Deol: हो चुकी हैं धर्मेंद्र के पोते करण की शादी की तैयारियां, खास लोकेशन पर होगा सनी के बेटे का रिसेप्शन

धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की खबरें जोरों पर हैं। शादी बस जल्द ही होने वाली है और इससे पहले रिसेप्शन वेन्यू की डिटेल्स सामने आ गई हैं। करण देओल और दृशा आचार्य शादी के बाद भव्य लोकेशन पर रिसेप्शन की मेजबानी करने वाले हैं।

जुहू में धर्मेंद्र का आलीशान बंगला चहल-पहल से गुलजार है। धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही बिमल रॉय की पोती दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। तो, यह खबर कुछ महीने पहले अचानक आई और फिर आपने और हमने सुना कि जल्द ही करण देओल शादी करने वाले हैं। ये शादी 3 दिन तक चलेगी, 16 जून, 17, 18 जून। अब ETimes ने बताया है कि रिसेप्शन 18 जून को बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में है। मुंबई में 18 जून को करण-दृशा का शादी के बाद रिसेप्शन होगा। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में भी लगभग सभी को इनविटेशन भेजा जा चुका है।

रिपोर्ट्स के आधार पर, सनी देओल और उनकी पत्नी तैयारियों को पूरा करने के लिए बेकरार हुए जा रहे हैं। एक सूत्र का कहना है, ‘शादी एक ऐसी चीज है जो आप लास्ट मिनट तक नहीं कह सकते कि सारी तैयारियां हो चुकी है। और देओल्स खानदान में शादी है, तो सारा बॉलीवुड आपको रिसेप्शन पे दिखेगा। शादी का ख्याल रखा जाता है। देओल्स परिवार में एक शादी है, इसलिए आप पूरे बॉलीवुड के आने की उम्मीद कर सकते हैं। आप इस शादी की भव्यता को माप नहीं सकते। धर्मेंद्र, सनी, बॉबी और देओल खानदान के बाकी सभी लोग इंतजार कर रहे हैं।’

करण और दृशा की शादी

दृशा आचार्य और करण छह साल से डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन कथित तौर पर बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 462 फॉलोअर्स हैं, जिनमें अभय देओल, रणवीर सिंह और अभिमन्यु दासानी जैसी बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं। उनकी शादी का खुलासा करते हुए एक सूत्र ने शेयर किया था, ‘करण और दृशा की शादी 16 से 18 जून के बीच मुंबई में होगी। दोनों छह साल से अधिक समय से रिश्ते में हैं। इस साल की शुरुआत में, दुबई में वेलेंटाइन डे मनाने के बाद कपल ने 18 फरवरी को सगाई कर ली। करण, दृशा और उनके परिवार अपने जीवन के बारे में काफी प्राइवेट हैं और इसे उसी तरह रखना पसंद करते हैं।