बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह बेटे जेह अली खान के साथ नजर आ रही हैं। यह वीडियो काफी क्यूट है, जिस पर फैन्स के लगाकार रिएक्शन्स भी आ रहे हैं। अब ऐसा क्या है इश वीडियो में, खुद देखिए।

करीना कपूर (Kareen Kapoor) फिटनेस फ्रीक हैं, इससे आप वाकिफ हैं। वह घर पर योग करती हैं। उसके वीडियोज भी वह शेयर करती हैं। ये बात अलग है कि इस बार उन्होंने नहीं बल्कि उनकी ट्रेनर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप पोस्ट की है। इसमें करीना योगासन कर रही होती हैं। अब वहीं बैठे जेह (Jeh Ali Khan) उनके इस योग में बाधा डालने का काम करते हैं। वह घुटने के बल चलते हुए करीना के नीचे आ जाते हैं। वहीं, एक्ट्रेस भी इस पल को भरपूर इंजॉय करती हैं। बेटे जेह के साथ उन्हीं के अंदाज में खेलती हैं।
करीना कपूर और बेटे जेह का क्यूट वीडियो
सेलिब्रिटी योगा ट्रेनर अंशुका इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखती हैं- इसमें किसी भी कैप्शन की जरूरत नहीं है। सबसे अच्छा तकीरा है मेरा ये सप्ताह शुरू करने का। इसके बाद अब लोगों ने भी अपने रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए। एक ने लिखा- सभी मम्मियों का ऐसा ही रहता है। एक ने लिखा- ऐसा मेरे साथ भी होता है। एक ने जेह को क्यूट बताया। तो सबा पटौदी ने लिखा- जेह जान! जरीन खान ने भी इस वीडियो पर अपना प्यार जाहिर किया। इन सब से अलग एक यूजर ने लिखा- आज पता चला कि सेलिब्रिटी के बच्चे भी हमारे बच्चों की तरह घर में डाइपर में घूमते हैं।
दादी शर्मिला का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे जेह-तैमूर
बता दें कि कुछ दिन पहले करीना कपूर अपने पूरे परिवार यानी दोनों बेटों और पति सैफ अली खान के साथ शर्मीला टैगोर का जन्मदिन मनाने के लिए जैसलमेर गए हुए थे। यहां उन्होंने केक कटिंग के दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इनाया खेमू और तैमूर को शर्मीला टैगोर के गले लगाने वाली फोटो भी सामने आई थी। इनके अलावा सबा पटौदी ने भी वहां की कुछ झलकियां फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर साझा की थी।