Kartik Purnima 2022 ke Niyam : कार्तिक पूर्णिमा इस साल 8 नवंबर को है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें और क्या न करें।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें नदी में स्नान

कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। सूर्योदय से पहले किसी घाट या नदी पर जाकर स्नान करना अच्छा रहता है। इसके अलावा इस दिन किसी नदी या मंदिर के पास जाकर दीपदान करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से देवता प्रसन्न होते हैं।
दान करें

कार्तिक पूर्णिमा पर दान करने से पुण्य मिलता है। आप दूध, चावल, अन्न, फल आदि का दान कर सकते हैं। आप चाहें तो किसी ब्राह्मण को बुलाकर श्रद्धानुसार वस्त्र और दक्षिणा दें। इसके अलावा शाम के समय जल में कच्चा दूध, चावल और उसमें थोड़ी सी चीनी डालकर चंद्रमा को अर्घ दें। ऐसा करने से व्यक्ति पर चंद्रमा की कृपा बनी रहती है।
इस पाठ से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

कार्तिक पूर्णिमा की तिथि मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इसलिए मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए यह दिन बहुत उत्तम मानी जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए महालक्ष्मी स्तुति का पाठ करना उत्तम माना जाता है। इस पाठ से आप को मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी।
कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये काम

- कार्तिक पूर्णिमा के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन जैसा अंडा, प्याज, लहसुन अंडा आदि नहीं खाना चाहिए। साथ ही किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए नशीले पदार्थ का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
- इस दिन किसी असहाय , गरीब और घर में किसी व्यक्ति को अपशब्द न बोले और न ही किसी का अपमान करें।
- इतना ही नहीं इस दिन घर या बाहर कहीं पर भी किसी प्रकार का झगड़ा नहीं करना चाहिए। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की कृपा पाने के लिए ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। यदि संभव हो तो इस दिन भूमि पर सोना चाहिए।