बॉलीवुड सोनम कपूर ने बताया कि आखिर वह क्यों करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। उन्होंने मगर करवा चौथ के लुक की तस्वीरें जरूर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वहीं मौनी रॉय का इस बार पहला करवा चौथ था जिसमें वह पति सूरज के साथ रोमांटिक नजर आ रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय का इस साल पहला करवा चौथ था। इस मौके पर उन्होंने पूरी रीति-रिवाज से व्रत रखा और चांद देखकर व्रत खोला। मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। वहीं सोनम कपूर ने खूबसूरत शाम की तस्वीरें शेयर की। हाल में ही मां बनी सोनम कपूर ने दिलकश अंदाज वाली तस्वीरें शेयर की। आइए दिखाते हैं सोनम कपूर और मौनी रॉय की करवा चौथ 2022 की तस्वीरें
बात करते हैं पहले सोनम कपूर के करवा चौथ की तो वह लाल और हरे बॉर्डर की साड़ी में नजर आ रही हैं। एथेनिक लुक में वह कमाल लग रही हैं। उन्होंने करवा चौथ की न केवल तस्वीरें शेयर की बल्कि पति आनंद आहूजा के लिए पोस्ट भी लिखा। सोनम ने बताया कि वह आखिर क्यों करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं।
सोनम कपूर क्यों नहीं रखती करवा चौथ का व्रत
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने लिखा, मेरे पति आनंद आहूजा करवा चौथ फास्ट के फैन नहीं हैं। इसीलिए मैंने ये व्रत नहीं रखा है। लेकिन हम दोनों का ही विश्वास है कि कोई भी त्योहार और ट्रेडिशन हो वो परिवार और फैमिली को एक करने में अहम भूमिका निभाते हैं। मुझे बहुत अच्छा लगता है कि मेरी मां बहुत प्यार के साथ इस व्रत को निभाती हैं और मैं भी इस परंपरा का हिस्सा बन रही हूं। सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने ये नेकलेस और कानों के झुमके अपनी मां सुनीता कपूर के पहने हैं।