कसौली कांग्रेस अध्यक्ष दवेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में  पट्टाबरौरी में हुई बैठक 

कसौली विधानसभा  के पट्टाबरौरी में कांग्रेस ने बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में कसौली विधान सभा क्षेत्र  के अध्यक्ष  देवेंद्र शर्मा  बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनका   बैठक में पहुंचने पर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। वहीँ बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को उनके  समक्ष रखा।  दवेंद्र शर्मा ने समस्याओं को जल्द हल करने का आश्वासन दिया।  उन्होंने कहा कि विधायक विनोद सुल्तानपुरी क्षेत्र वासियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने देंगे।  जो भी क्षेत्र वासियों की मांगे है उन्हें अवश्य पूरा किया जाएगा।
अधिक जानकारी देते हुए अध्यक्ष  देवेंद्र शर्मा  ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाई गई।  उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है उसी तर्ज पर अब लोकसभा चुनावों में भी जीत हासिल की जाएगी।  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखा जा रहा है।  कार्यकर्ता भारी संख्या में बैठकों में भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि कसौली के विभिन्न क्षेत्रों में  कांग्रेस द्वारा  बैठकें की जा रही है जिसके तहत  क्षेत्र वासियों से मिला जा रहा है उनकी समस्याएं सुनी जा रही है।