Kasauli's Congress leader Ved Garg became the chief spokesperson in the district

कसौली के तेज़ तरार कांग्रेस नेता वेद गर्ग  बने जिला में मुख्य प्रवक्ता 

कसौली के तेज़ तरार कांग्रेस नेता वेद गर्ग  बने जिला में मुख्य प्रवक्ता 

कसौली के तेज़ तरार कांग्रेस नेता वेद गर्ग को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष  प्रतिभा सिंह ने एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।  वेद गर्ग को आज से जिला सोलन का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। आप को बता दें कि वेद गर्ग  कसौली  और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।इसके साथ साथ वह राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन में हिमाचल अध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके है। वहीँ वह कसौली होटल एसोसिएशन के पैटर्न इन चीफ हैं।  कसौली क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन पर कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा के किले को ढाने के लिए यह दाव खेला है।  उनकी नियुक्ति से ब्लॉक कांग्रेस कसौली में ख़ुशी की लहर देखी जा रही है।  वहीँ इस मौके पर वेद गर्ग ने भी यह आश्वासन दिया है कि वह जिला में कांग्रेस के वोट मार्जन को बढ़ाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे और सभी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।