मानसून का सीजन नजदीक आ गया है। इसके आने से पहले ही दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मानसून सीजन के दौरान आपको अपनी कार का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस सीजन में कार दुर्घटना से जुड़े कई मामले सामने निकलकर आते हैं। बारिश के इस मौसम में कार एक्सीडेंट की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस दौरान सड़कों पर काफी पानी भरा होता है। ऐसे में कार को चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इसके अलावा मानसून सीजन में कार के भीतर कई तरह की समस्याएं भी आने लगती हैं। इस कारण आपको कार चलाते समय कई सावधानियों को बरतना चाहिए। आपकी छोटी सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आपको मानसून सीजन में अपनी कार की देखरेख करते समय रखना चाहिए।

टायर्स की जांच जरूर कराएंअक्सर दुर्घटना का मुख्य कारण कार के टायर होते हैं। बरसात के मौसम में चिकने टायर्स वाली कार को चलाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कार के साथ दुर्घटना होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। मानसून का सीजन हो या गर्मी आपको नियमित तौर पर अपने टायर्स की जांच कराते रहना चाहिए।
ब्रेक्स का मजबूत होना जरूरीगीली सड़कों पर कार चलाने के लिए आपके ब्रेक का मजबूत होना काफी जरूरी है। मानसून सीजन शुरू होने से पहले आपको अपने ब्रेक की जांच जरूर करानी चाहिए। अगर ब्रेक में किसी प्रकार की कमी है, तो उसे जल्द से जल्द दुरुस्त करा लें।
अच्छे वाइपर का करें इस्तेमालबरसात के मौसम में कार चलाते समय फ्रंट का विजन साफ होना बहुत जरूरी है। हालांकि, तेज बारिश की बौछारें सामने का विजन काफी खराब कर देती हैं। ऐसे में सामने शीशे पर लगा वाइपर एक महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। मानसून का मौसम शुरू होने से पहले इस बात को सुनिश्चित कर लें कि आपके कार पर लगा फ्रंट वाइपर अच्छे से काम कर रहा है।

अगर फ्रंट वाइपर अच्छे से काम नहीं कर रहा है, तो आपको अपनी कार में अच्छी क्वालिटी के वाइपर ब्लेड को लगाना चाहिए। ऐसा करने पर आपको तेज बारिश में भी सामने का बिल्कुल साफ नजारा दिखेगा। इससे दुर्घटना की संभावना भी काफी कम हो जाती है।