Khatron Ke Khiladi 12 Highlights: शिवांगी की करंट लगने से निकली चीख, निशांत को सुअर ने काटा, राजीव का फनी डांस

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12’ के 23 जुलाई के वीकेंड एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने गजब के डर का सामना किया। किसी को सुअर ने काटा, तो कोई करंट लगने से चिल्लाकर रोया।

 
Khatron Ke Khiladi 12 Highlights: शिवांगी की करंट लगने से निकली चीख, निशांत को सुअर ने काटा, राजीव का फनी डांस
Khatron Ke Khiladi 12 Highlights: शिवांगी की करंट लगने से निकली चीख, निशांत को सुअर ने काटा, राजीव का फनी डांस
‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का लेटेस्ट एपिसोड बहुत सारे खतरे, डर और एडवेंचर्स से भरा हुआ है। पहले तो शो शुरू होते ही सभी कंटेस्टेंट्स पूरे जोश में नजर आए और सबने अपनी कमर पहले से कस रखी थी। ये शो के होस्ट रोहित शेट्टी भला कैसे देख सकते हैं। उन्होंने फटाफट सभी को पहला टास्क समझा दिया। शो का पहला टास्क काफी टफ और भयानक था। इसे जन्नत और प्रतीक, सृति और मोहित ने किया।

गाड़ी उड़ाकर छा गईं सृति
पहले टास्क में खिलाड़ियों को गाड़ी चलानी थी लेकिन बड़े ही मजेदार तरीके से। एक गाड़ी सड़क पर और दूसरी गाड़ी उसके ऊपर बंधी थी। पार्टनर्स को एक-एक गाड़ी में बैठकर स्टंट करना था। इसे सबसे पहले जन्नत और प्रतीक ने किया। उन्होंने टास्क कंप्लीट भी कर लिया। इसके बाद सृति और मोहित टास्क के लिए गए। उन्होंने भी टास्क को काफी अच्छे से किया। लेकिन सृति और मोहित ने इसे बहुत अच्छे से किया और वो इसे जीत गए। इसी के साथ जन्नत और प्रतीक को फियर फंदा मिला।

चेतना-राजीव ने मारी बाजी
इसके बाद अगला टास्क रोहित शेट्टी ने वापस से सभी को समझाया। इस स्टंट को शिवांगी-फैजू और चेतना-राजीव को एक साथ करना था। ये भी पार्टनर स्टंट ही था, जिसे शिवांगी और फैजू ने पहले किया। उन्होंने स्टंट को कंप्लीट नहीं किया। इसके बाद स्टंट के लिए चेतना और राजीव साथ गए। उन्हें इस स्टंट में एक रॉड को एक छोर से दूसरे छोर तक ले जाना था। जिसकी वायर्स पर करंट थे। इसे चेतना और राजीव ने पूरा कर लिया और वो इसे जीत गए। इस तरह शिवांगी और फैजू को फियर फंदा मिल गया।

कनिका-तुषार का स्टनिंग डांस
शो के बीच-बीच में एंटरटेनमेंट का तड़का भी लगता रहता है। इसके लिए रोहित शेट्टी ने राजीव से एक गजब का डांस करवाया। राजीव का अजब डांस देखकर सभी लोट-पोट हो गए। इसके बाद कनिका और तुषार ने एक साथ डांस किया। दोनों का कपल डांस काफी स्टनिंग था। उनकी केमेस्ट्री से दोनों ने केपटाउन में आग लगा दी। इसके बाद राजीव ने भी डांस किया।

सुअरों के बीच फंसे कंटेस्टेंट्स
अगला स्टंट भी पार्टनर स्टंट ही था। इसे सबसे पहले रूबीना और कनिका को करना था। ये टास्क काफी खतरनाक था। इसमें कंटेस्टेंट्स को सुअरों के बीच में छोड़ दिया गया था। कीचड़ से भरे फिल्ड में उन्हें स्टंट करना था। टास्क के लिए रूबीना और कनिका पहले गए और टास्क को अच्छे से किया। इसके बाद निशांत और तुषार स्टंट के लिए सुअरों के बीच पहुंचे। स्टंट के दौरान, निशांत को सुअर ने काट भी लिया। इस स्टंट को तुषार और निशांत ने जीत लिया और कनिका, रूबीना को फियर फंदा मिल गया।