Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: गर्दा उड़ा दिया…सलमान के फैंस ने देखा ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर

पठान के साथ किसी का भाई किसी की जान का टीजर बड़े पर्दे पर देखने के बाद सलमान खान के फैन्स क्रेजी हो गए। सिनेमाघरों में लव यू भाईजान के नारे लगने लगे। अब ट्विटर का माहौल भी इस रंग में रंग चुका है। पठान में सलमान खान की एंट्री फैंस के लिए डबल तोहफा था। फैंस की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, देखें वीडियो-

salman khan
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस इसे पठान डे के रूप में सेलिब्रेट कर रहे हैं। जो दर्शक सिनेमाघरों में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे उन्हें एक और बड़ा सरप्राइज मिल गया। ये सरप्राइज सलमान खान के फैंस के लिए जबरदस्त था। पठान के साथ सलमान खान की एंट्री देखने को मिली। दरअसल पठान के साथ यशराज फिल्म्स ने किसी का भाई किसी की जान का टीजर दिखाया। अब इस टीजर वीडियो को देख ट्विटर पर फैंस बेकाबू हो गए हैं। ट्विटर पर #KisiKaBhaiKisiKiJaan ट्रेंड होने लगा है।

सलमान खान (Salman Khan) के फैंस लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। कोविड काल के बाद से थिएटर्स खुले हैं, तबसे सलमान खान की कोई फिल्म देखने को नहीं मिली है। पिछले साल की ईद भी फैंस ने सलमान खान की फिल्म के बिना बनाई। मगर इस साल की ईद फैंस सलमान खान के साथ ही बनाएंगे।

किसी का भाई किसी की जान की देखी झलक

पठान के पहले शो के साथ सिनेमाघरों में ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की झलक देखने के लिए को मिली है। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज हो रही है। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित किसी का भाई किसी की जान के टीजर सिनेमाघरों में देख दर्शक बेकाबू हो गए। सिनेमाघरों में खूब हो-हल्ला होने लगा।

थिएटर्स में लगे भाईजान के नारे

थिएटर्स में तो सलमान खान के फैंस उत्सुक हो गए। अब ट्विटर पर भी इस शोरगुल को देखा जा सकता है। ट्विटर पर कई वीडियोज हैं जिसमें दर्शक सिनेमाघरों में “लव यू भाईजान” के नारे लगा रहे हैं। बता दें किसी का भाई किसी की जान को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है।

शहनाज गिल को देख फैंस हुए एक्साइटिड

किसी का भाई किसी की जान की स्टारकास्ट

इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो किसी की भाई किसी की जान में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है।