KL Rahul Athiya Shetty: धोनी-कोहली होंगे बराती, तीन दिन चलेगा जश्न, केएल राहुल ने शादी में किस-किसको बुलाया

KL Rahul Athiya Shetty: लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब आथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया सूत्रों की माने तो ये शादी 23 जनवरी को मुंबई के पास खंडाला में होगी।

kl rahul wedding

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अपने करियर के सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। टीम में उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं। बल्ले से रन नहीं निकल रहे। मगर अब नए साल में यह क्रिकेटर नई शुरुआत करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल अपनी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी से इसी साल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ये जश्न तीन दिन चलेगा। सूत्रों की मानें तो शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर होगी, हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं लग पाई है।

21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच होंगे। यानी तीन दिन तक चलेंगे। शुरुआती दो दिन यानी 21 और 22 जनवरी को हल्दी-मेहंदी और संगीत सेरेमनी है। 23 जनवरी को राहुल-अथिया हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। दोनों परिवारों में जबरदस्त खुशी का माहौल है। मगर इस इवेंट को मीडिया से दूर रखा जाएगा। शादी के दौरान सादे कार्यक्रम सादगी से होंगे।

मेहमानों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है, इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट की कई नामचीन हस्तियां शामिल हैं। इस पावर कपल की गेस्ट लिस्ट में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार जैसे सेलिब्रिटी शामिल हैं।

कहते हैं ना कि इश्क छुपाए नहीं छुपता। राहुल-आथिया के मामले में भी यही हुआ था। दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की फोटोज पर खूब कॉमेंट किया करते थे। फैंस ने जल्द ही इनका अफेयर पकड़ लिया था। अब कहा जा रहा है कि शादी के बाद दोनों बांद्रा में रहेंगे। ये फ्लैट पाली हिल में रणबीर-आलिया के बंगले के नजदीक है।