KL Thakur re-inaugurated the road, shamed the Bharatiya Janata Party: Lakhwinder Rana

केएल ठाकुर ने सड़क का दुबारा उद्घाटन कर , भारतीय जनता पार्टी को किया शर्मसार : लखविंद्र राणा

नालागढ़ में बाजार की सड़क आज, राजनीति का आखाड़ा बन गई।  इस राजनीति अखाड़े में ,लखविंद्र राणा और के एल ठाकुर, उतरे नज़र आए।  ऐसा हम इस लिए कह रहे है क्योंकि , बाज़ार में 20 लाख रूपये से ,टाइलें बिछाई जानी है उसकी नीवं आज रखी जानी थी। सबसे पहले नालागढ़ के विधायक, लखविंद्र राणा दल बल के साथ  बाज़ार पहुंचे।  उनके द्वारा विधिवत पूजा अर्चना  की गई ,और  विधायक लखविंद्र राणा ने ,गैंती मार कर  इस सड़क के निर्माण कार्य को ,आरम्भ करवाया। इस बात की खबर, भाजपा नेता पूर्व विधायक, के एल ठाकुर को लगी तो ,वह भी लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे।  जहाँ लखविंद्र राणा ने गैंती मार कर कार्य आरम्भ किया था वहां ,अब जेसीबी मशीन खड़ी थी।

उसके बाद फिर  के एल ठाकुर द्वारा,  नीवं रखी गई।  इस घटना क्रम को देख कर, नालागढ़ की जनता भी, हैरान और परेशान नज़र आई।  दोनों ही राजनेता ,नीवं रखने के लिए  अपने को ,इस सड़क की  असली  हकदार मान रहे थे।  
जब इस बारे में पूर्व विधायक, केएल ठाकुर से पूछा गया तो ,उन्होंने कहा  कि ,अभी एक घंटे पहले इसका जगह का उद्घाटन ,वर्तमान विधायके ने किया है तो आप ,दूसरी बार क्यो उद्घाटन कर रहे हो , इस पर   उन्होंने  सफाई देते हुए कहा कि ,वह सरकारी तौर पर ,सड़क का उद्घाटन करने के लिए ,वह यहाँ पहुंचे हैं ,और सड़क के कार्य को आरम्भ करना ,उनका अधिकार है।  इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ,काफी साल से लोगों यह  की मांग थी।, इस सडक़  का निर्माण, 20 लाख टाईल वर्क किया जाएगा। 

जब  लखविंद्र  राणा से ,इस बारे में पूछा तो उन्होंने, केएल ठाकुर पर कई तीखे प्रहार किए।  उन्होंने कहा कि, केएल ठाकुर को ,अपने शीर्ष के नेताओं से सीख लेने की आवश्यकता है।  जिस तरह की हरकत ,उन्होंने की है।  वह बेहद निंदनीय है।  उन्होंने कहा कि ,उनके वरिष्ठ नेता इस तरह का, अशोभनीय कार्य नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि ,केएल ठाकुर की इस हरकत से ,भारतीय जनता पार्टी की भी, खूब बदनामी हुई है।  उन्होंने कहा कि ,आज  के दौर में ,केएल ठाकुर पूरी तरह ,अकेल पड़ चुके है।  यह वह नहीं बल्कि, भाजपा के नेता ही कह रहे हैं।  जिसकी वजह से ,केएल ठाकुर अपना आपा खो रहे है और,  निम्न स्तर की ,घटिया राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि, के एल ठाकुर द्वारा ,गलत परम्परा को आरम्भ किया गया है।  जिसका खामियाजा उन्हें ,आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि ,अधिकारी अगर ऐसे ही भेदभाव करत रहेंगे तो, इसका मुद्दा विधान सभा में उठाया जाएगा।
जब इस बारे में, भाजपा जिला अध्यक्ष ,आशुतोष वैद्य से पूछा गया तो ,उन्होंने कहा कि,नगर परिषद उनकी है ,तो विकास के कार्यों का उद्घाटन, विधायक कैसे कर सकते है? उन्होंने कहा कि, केएल ठाकुर चेयरमैन के साथ ,वहां गए थे, और सरकारी अमला भी उनके साथ था, नगर परिषद  चेयरमैन का अधिकार क्षेत्र  है वह, किसी से भी उद्घाटन कराए। लेकिन विधायक को बिना किसी अनुमति के, सड़क के निर्माण कार्य का ,उद्घाटन नहीं करवाना चाहिए था।