कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता प्रकट करते हुए सुलह विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता पूर्व मुख्य संसदीय सचिव पूर्व विधायक जगजीवन पाल के साथ सत्ता से जुड़े कुछ लोगों द्वारा उनके साथ की गई धक्का मुक्की व अभद्र व्यवहार की कड़ी निदा की है।उन्होंने कहा है कि प्रदेश में जंगल राज चल रहा है जहां सत्ता से जुड़े भाजपा के लोग कही भी किसी से भी मार कुटाई कर रहें है।
राठौर ने पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस नेता के साथ बदसलूकी करने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि इससे साफ है कि ऐसे लोगों को सरकार का पूरा सरंक्षण है।
राठौर ने कांग्रेस नेता पूर्व विधायक जगजीवन पाल के साथ हुई बदसलूकी और मारकुटाई के आरोपी, दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग प्रशासन से की है।उन्होंने कहा है कि अगर प्रशासन ने आरोपियों पर ढुलमुल रवैया रखा तो कांग्रेस इसे सहन नही करेगी और इसके खिलाफ आंदोलन से भी पीछे नही हटेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब एक पूर्व विधायक ही सुरक्षित नही है तो आम लोग अपने को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकते है।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कुल्लू में भी भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने कांग्रेस से जुड़े एक दम्पति पर जान लेवा हमला किया था,और अब सुलह में भी इस प्रकार का हमला प्रदेश की विगड़ती कानून व्यवस्था की पूरी पोल खोलता है।

