पेंशनर्ज एसोसिएशन कुनिहार की बैठक एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रस्ताव पास कर सरकार द्वारा पेंशनरों को पंजाब की तर्ज पर पेंशन का भुगतान करने पर सरकार का धन्यवाद किया व 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को भी नई दरों से शीघ्र भुगतान करने का सरकार से आग्रह किया गया। बैठक में सभी पेंशनरों द्वारा राज्य कार्यकारणी में नव निर्वाचित अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा व पूरी कार्यकारणी को बधाई दी गई। इस बैठक में पीसी पंवर, कृष्ण दास वर्मा, कृष्ण लाल तनवर, चेतराम, ज्ञान जोशी, ज्ञान ठाकुर, राम स्वरूप, दिला राम पंवर, डीएन परिहार व कृष्ण चन्द आदि पेंशनर उपस्थित रहे।
2022-04-08
