टूटीकंडी बाईपास पर लैंडस्लाइड, मलबे में गाड़ियां दबने की आशंका…

शिमला, 23 सितंबर : राजधानी शिमला के रामनगर उपनगर में सुबह 3 बजे नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड होने का समाचार है। लैंडस्लाइड की वजह से टूटीकंडी बाईपास पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। भूस्खलन में सड़क किनारे खड़ी दो से तीन गाड़ियों के भी दबे होने की आशंका है।

टूटीकंडी बाईपास पर लैंडस्लाइड जानकारी के मुताबिक रामनगर उपनगर में सुबह करीब 3 बजे नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन हो गया। वहीं लैंडस्लाइड की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आशंका ये भी जताई जा रही है कि पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में सड़क किनारे खड़ी दो-तीन गाड़ियां भी आ गई है।

वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है। फिलहाल एक तरफा आवाजाही के लिए ट्रैफिक खोला गया है। भारी बरसात के चलते प्रदेश में भूस्खलन का सिलसिला जारी है, जिसके चलते दर्जनों भवन अभी तक खतरे की जद में हैं।