कांग्रेस , बीजेपी और दिल्ली वालों को छोड़ों डीजेपी का साथ दो

साल 2022 में हिमाचल प्रदेश में राजनीति बेहद गर्माने  वाली है,हिमाचल प्रदेश में भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद अब देवभूमि जनहित पार्टी भी चुनावी रण में उतर चुकी है,विश्राम गृह सोलन में प्रेस वार्ता के दौरान देवभूमि जनहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए कहा प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस दौरान रुमित सिंह ठाकुर ने प्रदेश में लंबे समय से सवर्ण आयोग बनाने की मांग की जा रही है लेकिन मांगे मानने के बजाय सरकार ने हमेशा सवर्ण आयोग के लोगों पर मुकद्दमे दर्ज किए,वहीं उनकी आवाज को दबाया गया।
रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर देवभूमि जनहित पार्टी चुनाव लड़ने जा रही है,इसके लिए प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में भाजपा कांग्रेस को आज 51 साल हो चुके है लेकिन आजतक उन्होंने सवर्ण की आवाज बनने की कोशिश नहीं की। वहीं रुमित सिंह ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल दिल्ली वाले खालिस्तान समर्थक भी हिमाचल का रुख कर रहे है लेकिन उन्हें भी इन चुनावों में करारा जवाब दिया जाएगा।