सोलन शहर में आज लायंस क्लब सोलन द्वारा, मल्टी स्पेशलिस्ट मेडिकल हैल्थ कैंप का ,आयोजन किया गया, जिसमें हड्डी, हृदय रोग विशेषज्ञ, मेडिकल, और स्किन डॉक्टर विशेषज्ञों ने भाग लिया। यह हेल्थ चेकअप ,फॉर्टिस अस्पताल के सौजन्य से ,सोलन शहर में लगाया गया। डीसी सोलन कृतिका कुल्हारी ने, बतौर मुख्य अतिथि, इस कार्यक्रम में शिरकत की।
मुख्य अतिथि कृतिका कुल्हारी ने , लोगों से अपील करते हुए कहा कि, आए दिन सामाजिक संस्थाओं द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी को, बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि, वे लोग जब 30 साल से ऊपर की आयु के हो जाए तो, अपना मेडिकल चैकअप कैंप अप नियमित तौर पर करवाते रहें, उन्होंने महिलाओं से भी आग्रह किया है कि वे , साल में दो बार अपना मेडिकल हेल्थ चैकअप प अवश्य करवाएं ताकि,उन्हें पता लग सके वे पूरी तरह से स्वस्थ है या नहीं।
वहीं लायंस क्लब सोलन के चैयरमेन, मदन शर्मा ने बताया कि, आज फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ के सौजन्य से, सोलन में मल्टी स्पेशलिटी हैल्थ चैकअप कैंप्प का आयोजन किया गया था,जिसमें ऑर्थो, हार्ट, मेडिकल,स्किन के अलावा अन्य क़ई विशेषज्ञ, डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य को जांच की।
वहीं लाइंस क्लब सोलन के अध्यक्ष ,सुमित डांग ने बताया कि, आज के कैंप का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोग, अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे। उन्होंने कहा कि, हर आदमी को अपना मेडिकल चेकअप करवाना चाहिए ताकि, उन्हें पता लग सके उनका स्वास्थ्य ठीक है या नहीं है, उन्होंने बताया कि आज शहर के साथ-साथ गांव के लोगों ने ,इस मेडिकल हैल्थ कैंप में भाग लिया।

